इस एक्टर का हाथ थामे पार्टी में पहुंची Shehnaaz Gill, वायरल वीडियो देख फैंस हुए हैरान

इस एक्टर का हाथ थामे पार्टी में पहुंची Shehnaaz Gill, वायरल वीडियो देख फैंस हुए हैरान

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इस समय अपनी आने वाली फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी तस्वीरें और वीडियो अक्सर वायरल होती है। इसी बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह एक एक्टर का हाथ थामे नजर आ रही हैं, जिस पर फैंस अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।

इस वीडियो में ब्लू कलर की डेनिम, क्रॉप टॉप और जैकेट पहने शहनाज का लुक सभी को बहुत पसंद आ रहा है। इस वीडियो में वो एक्टर जस्सी गिल का हाथ थामे हुए सिद्धार्थ निगम की बर्थडे पार्टी में जाती हुई दिखाई दे रही हैं।

बता दें कि सिद्धार्थ निगम शहनाज गिल और जस्सी गिल तीनों ही सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। सिद्धार्थ निगम ने अपने बर्थडे पर एक बड़ी पार्टी का आयोजन किया था। यहां पर कई सेलिब्रिटीज पहुंचे थे जहां शहनाज गिल भी नजर आई। एक्ट्रेस को इस तरह से जस्सी गिल का हाथ थामे देखकर कुछ लोग तो उन पर प्यार बरसा रहे हैं। वहीं उसका कहना है कि शहनाज को अब सिद्धार्थ शुक्ला की याद नहीं आती, वह उन्हें भूल चुकी हैं।

Must Read- Indore : हज यात्रा के नाम पर शातिर ने की ठगी, निकलने से पहले विजा-टिकट लेकर हुआ फरार

इससे पहले भी शहनाज उस समय सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आई थी। जब उन्होंने 2 सितंबर को सिद्धार्थ शुक्ला के बर्थडे पर सोशल मीडिया पर किसी भी तरह का पोस्ट नहीं डाला था और परिवार के साथ प्रेयर मीट में भी शामिल नहीं हुई थी।

ये पहली बार नहीं है जब जस्सी गिल और शहनाज को एक साथ देखा गया हो, यह पहले भी एक म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुके हैं। यहां इन दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। फिल्म किसी का भाई किसी की जान की बात करें तो यह इसी साल दिसंबर में दर्शकों का मनोरंजन करने वाली है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews