Shehnaaz Role In KKBKKJ: किसी का भाई किसी की जान में इस किरदार में नजर आएंगी एक्ट्रेस, रिवील हुआ कैरेक्टर

Shehnaaz Role In KKBKKJ

Shehnaaz Role In KKBKKJ Reveals: खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस शहनाज गिल इस समय अपनी आने वाली फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। ये उनका बॉलीवुड डेब्यू है जिसमें वह सलमान खान के साथ दिखाई देने वाली हैं। पूरी स्टार कास्ट भाई जान के साथ मिलकर जमकर प्रमोशन करती हुई नजर आ रही है और 21 अप्रैल को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

शहनाज गिल के अलावा पलक तिवारी भी इस फिल्म के जरिए अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं और इन दोनों को ही इन दिनों चर्चा में देखा जा रहा है। इसी बीच शहनाज का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह फिल्म में अपने किरदार के बारे में बातें करती हुई दिखाई दे रही हैं।

Shehnaaz Role In KKBKKJ

ये है Shehnaaz Role In KKBKKJ

सलमान खान फिल्म्स की ओर से रविवार को ऑफिशियल टि्वटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस शहनाज गिल नजर आ रही है और वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस को इस दौरान अपने रोल के बारे में बातें करते हुए देखा जा रहा है। शहनाज ने बताया कि वह फिल्म में सुकून नाम की लड़की का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगी जो बहुत ही चुलबुली है।

इस दिन आएगी किसी का भाई किसी की जान

शहनाज गिल का यह वीडियो सामने आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है क्योंकि बीते काफी समय से वो इस फिल्म के चलते सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस के अलावा इस फिल्म में सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल, वेंकटेश दग्गुबाती, पलक तिवारी और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।

Shehnaaz Role In KKBKKJ

फैंस को पसंद आया ट्रेलर

किसी का भाई किसी की जान फिल्म के ट्रेलर की बात की जाए तो इसे कुछ समय पहले ही रिलीज किया गया है। फैंस को इसमें सलमान का बहुत ही अलग अंदाज देखने को मिला था जो उन्हें पसंद आया था। वहीं आपको बता दें कि पलक तिवारी इस फिल्म में एक अलग ही करदार में नजर आने वाली है और पूरी स्टारकास्ट दर्शकों का मनोरंजन करती हुई दिखाई देगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews