‘शहनाई’ थी आजाद भारत की पहली फिल्म, देखने के लिए उमड़ा था हुजूम

Independent India First Film

Independent India First Film: 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस पर देश में अलग ही माहौल देखने को मिलता है। हर कोई देश भक्ति के रंग में डूबा हुआ दिखाई देता है और भारत के तराने गूंजते हुए सुनाई देते हैं। यह बात तो सभी जानते हैं कि खास दिन और त्योहारों का फिल्म मेकर्स को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस दिन वो अपने प्रोजेक्ट को बड़े पर्दे पर लोगों को लुभाने के लिए लांच करते हैं।

देश भक्ति पर बनी कई फिल्मों के बारे में तो आप जानते होंगे। बॉर्डर, एलओसी कारगिल, लक्ष्य, धूप समेत ऐसी कई फिल्में है जो देशभक्ति पर बनाई गई है। इन सभी फिल्मों को देखने का मौका आपको कभी ना कभी जरूर मिला होगा। लेकिन देश भक्ति पर नहीं बल्कि क्या आप उस फिल्म के बारे में जानते हैं, जो आजादी के दिन रिलीज की गई थी।

वैसे तो हर साल 15 अगस्त को कई फिल्में रिलीज की जाती है। लेकिन आज हम आपको उस फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जो स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त 1947 के दिन रिलीज की गई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी और दर्शकों ने इसे बहुत पसंद किया था।

आजादी के दिन रिलीज हुई शहनाई

फिल्म इंडस्ट्री का इतिहास से बहुत गहरा नाता आज से नहीं बल्कि शुरुआत से रहा है। ‘शहनाई’ एक ऐसी फिल्म है जिसे 15 अगस्त 1947 को रिलीज किया गया था। पीएल संतोषी द्वारा निर्देशित की गई इस फिल्म में किशोर कुमार अहम भूमिका में दिखाई दिए थे। इसके अलावा राधाकृष्णा, इंदुमती, वीएच देसाई और रेहाना जैसे सितारों को भी महत्वपूर्ण भूमिका में देखा गया था।

लगी थी लंबी कतार

‘शहनाई’ आजाद भारत की पहली फिल्म थी और ऐसे कई कारण है, जिसने इसे खास बनाया। सबसे पहली बात यह फिल्म शुक्रवार के दिन रिलीज हुई थी जिसे फिल्म रिलीज के लिए खास दिन माना जाता है। उस दिन भारत आजाद था और चारों तरफ जश्न का माहौल दिखाई दे रहा था। थिएटर में बजी ‘शहनाई’ को देखने के लिए लंबी भीड़ लगी हुई थी और किशोर कुमार के दीवाने जगह-जगह दिखाई दे रहे थे। बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करते हुए इस फिल्म ने खूब धूम मचाई थी।

इन फिल्मों का चला जोर

आपको बता दें कि आजाद भारत के जश्न के बीच कई फिल्मों को रिलीज किया गया। जिनमें अशोक कुमार, रमेश गुप्ता, लीला मिश्रा और रेहाना की ‘साजन’। सुरैया, नजमा और सैगल की ‘परवाना’, अब्दुल राशिद द्वारा निर्देशित की गई ‘दर्द’ भी शामिल है। इन सभी फिल्मों की कहानी के साथ गाने भी काफी मशहूर हुए थे। सोशल मेलो ड्रामा फिल्म ‘ऐलान’ ने भी कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

इस साल आएगी ये फिल्में

हर साल इंडिपेंडेंस डे के मौके पर कई फिल्मों को रिलीज किया जाता है और फैंस के बीच इस बात को लेकर एक्साइटमेंट भी नजर आती है। इस साल आने वाली फिल्मों की बात की जाए तो ‘ग़दर 2’, ‘ओमजी 2’, ‘जेलर’ जैसी फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। जेलर जहां 10 अगस्त को रिलीज हो जाएगी तो सनी देओल और अक्षय कुमार की भिड़ंत 11 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews