
Shilpa Shetty And Raj Kundra Wedding Anniversary : शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का रिश्ता बॉलीवुड में एक प्रसिद्ध पारिवारिक जोड़ा है। यह दोनों अपने रिश्ते को सजीव और समर्थनशील ढंग से निभाते हैं। सार्वजनिक रूप से वो एक-दूसरे के साथ हमेशा खुशहाल दिखते हैं। दोनों हर सुख-दुख में एक-दूसरे के साथ खड़े रहते हैं। बता दें कि साल 2021 में राज कुंद्रा पर एडल्ट फिल्म बनाने का आरोप लगा था, जिसके कारण उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। उस टाइम भी शिल्पा शेट्टी अपने पति के साथ खड़ी रही। इसी कड़ी में आज दोनों अपनी शादी की 14th एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर शिल्पा और राज दोनों ने ही एक-दूसरे के लिए बहुत ही प्यार मैसेज सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

शिल्पा ने शेयर किया वीडियो
शिल्पा ने आज अपनी वेडिंग एनिवर्सरी पर अपने पति के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसके बैकग्राउंड में “तेरे बिना जिया जाए ना” गाना बज रहा है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, “14 साल… तुम्हें अनंत प्यार! मेरी कुकी, यू आर माय हैप्पी प्लेस!” इसके बाद से फैंस भी दोनों को एनिवर्सरी विश कर रहे हैं।
View this post on Instagram
राज ने कैप्शन में लिखा ये
वहीं, राज कुंद्रा ने भी वेडिंग एनिवर्सरी के अवसर पर अपनी पत्नी के साथ एक वीडियो शेयर किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, “14 साल… और यू स्टिल जस्ट लुकिंग लाइक ए वॉव!”
View this post on Instagram
साल 2009 में हुई थी शादी
शिल्पा शेट्टी ने 90 के दशक में बॉलीवुड में फेमस अदाकारी रही हैं। उन्होंने कई मशहूर फिल्मों में जैसे “Baazigar”, “Main Khiladi Tu Anari”, “Dhadkan” में अभिनय किया। जिसके बाद उन्होंने 22 नवंबर 2009 में राज कुंद्रा के साथ शादी रचाई थी। हालांकि, आजकल उनका ध्यान बिजनेस, सोशल मीडिया और व्यक्तिगत जीवन पर है। वे अपने पति राज कुंद्रा के साथ विभिन्न व्यापारिक प्रोजेक्ट्स में भी शामिल हैं और समय-समय पर सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी के कुछ पलों को साझा करती रहती हैं। बता दें कि वे अपने पति और बच्चों के साथ समय बिताने को अपनी प्राथमिकता मानती हैं।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

