
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की फिट एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी आए दिन किसी न किसी विषय को लेकर मीडिया में छाई रहती हैं। वह उन सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने बड़े पर्दे पर जमकर धमाल मचाया है। इतनी उम्र होने के बाद भी एकदम जवान नजर आती हैं, इसका राज योग है। दरअसल, वह प्रतिदिन योग किया करती हैं। बहुत ही जल्द वह कन्नड़ मूवी में भी नजर आने वाली हैं। आखिरी बार उन्हें वेब सीरीज में देखा गया था।
इसी बीच उन्होंने मलयालम सिनेमा को लेकर बड़ा खुलासा किया है और उसमें काम न करने की बड़ी वजह बताई है।
कही ये बात
हिंदी सिनेमा के अलावा एक्ट्रेस तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषा में अपनी अदाकारी दिखा चुकी हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तक मलयालम सिनेमा में काम नहीं किया है, जिसे लेकर हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने कहा कि मैं हिंदी सिनेमा के अलावा तमिल, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में भी काम कर चुकी हूं। मुझे मलयालम में भी कुछ फिल्मों के ऑफर मिले, लेकिन मैंने कभी हां नहीं कहा क्योंकि मैं डरी हुई हूं। दरअसल, उनका इसलिए डर लगता है क्योंकि बेस्ट परफॉर्मेंस किरदार के साथ नहीं कर पाएंगी। इसलिए कभी भी मलयालम फिल्म के लिए रेडी नहीं हुईं।
View this post on Instagram
बोलीं- नहीं होगा न्याय
आगे उन्होंने बताया कि मुझे मलयालम सिनेमा बहुत पसंद है। मुझे कभी यकीन नहीं हुआ कि अगर मैं इस इंडस्ट्री में काम करूं तो किरदार के साथ न्याय होगा या नहीं। लेकिन भविष्य में मलयालम फिल्म कर सकती हूं, हालांकि यह जरूरी नहीं है।
अपकमिंग फिल्म
बता दें कि एक्ट्रेस 90 के दशक की दमदार हीरोइन रह चुकी हैं। एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाली अभिनेत्री अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट केडी द डेविल (KD The Devil Release Date) को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं, जो कि 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

