पति राज ने कहा, “सच को बाहर आना ही था”, Shilpa Shetty हुईं खफा

shilpa shetty

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (actress shilpa shetty) बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा (raj kundra) से खफा (upset) है। इसकी वजह है राज कुंद्रा की एक्स वाइफ कविता कुंद्रा (ex-wife kavita kundra) जिनके साथ उनका तलाख (divorce) हो चुका है। राज कुंद्रा ने हाल ही में एक इंटरव्यू (interview) में अपनी एक्स वाइफ कविता कुंद्रा की चर्चा की। राज का कहना है कि शिल्प शेट्टी नहीं चाहती थीं कि राज कविता कुंद्रा और उनके साथ उनके तलाक की वजह पब्लिक करें। लेकिन हाल ही में उनके ऐसा करने पर खबरें हैं कि शिल्पा पति राज से खफा हैं।

यह भी पढे़ं… Video : Yami Gautam की मेहंदी सेरेमनी का वीडियो, मेहंदी रचाए बैठी है दुल्हन

दरअसल, राज कुंद्रा ने शुक्रवार को एक इंटरव्यू के दौरान उनकी एक्स वाइफ कविता कुंद्रा के साथ तलाक की बात पर आखिर अपनी चुप्पी तोड़ दी। इन दोनों का तलाक 2006 में हुआ था। राज ने बताया कि कविता ने उन्हें अपने जीजा के साथ धोखा दिया था जिसके बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे। उस वक़्त इन दोनों की बेटी मात्र 40 दिन की थी।

इस इंटरव्यू के बाद एक नए इंटरव्यू में उन्होंने पुराने इंटरव्यू में कही गयीं बातों का असर भी बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कविता के बारे में पब्लिक में बात करने का फैसला तब लिया जब कविता का एक पुराना इंटरव्यू क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा जिसमें उन्होंने तलाक की वजह शिल्पा शेट्टी को बताया था। राज ने कहा, “जब मैंने शिल्पा को पुराने आर्टिकल और वीडियोज़ जो तेजी से वायरल हो रहे हैं, भेजे तो शिल्पा नहीं चाहती थी कि मैं कविता के बारे में बात करूं। इन आर्टिकल की टाइमिंग भी ऐसी है कि अभी कुछ दिन पहले ही शिल्पा का जन्मदिन गुजरा है। ये बात मुझे परेशान कर रही थी। बस बहुत हो गया था।” उन्होंने कहा,” शिल्पा मुझसे खफा है कि मैंने अपने दिल की बातें पब्लिक की लेकिन सच को बाहर आना ही था।”

यह भी पढ़ें… बड़ी राहत: किसानों को समय पर उपलब्ध होंगे सोयाबीन के बीज, मंत्री ने दिए निर्देश

हालांकि, राज कहते हैं कि सभी बातें शेयर करने के बाद उन्हें बेहतर महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा, ” आप सच से लड़ नहीं सकते खासकर जब आपकी फैमिली इन्वॉल्व हो। इतने सालों बाद सच को बता कर मैं बहुत हल्का महसूस कर रहा हूँ! मेरी मां ने मेरी वाइफ और उसके जीजा को आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथों पकड़ा था। दो परिवार बर्बाद हो गए, उन्होंने इतना भी नहीं सोचा।”

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews