राज कुंद्रा को जमानत मिलने के बाद Shilpa Shetty की पोस्ट हुई वायरल

राज कुंद्रा को जमानत मिलने के बाद Shilpa Shetty की पोस्ट हुई वायरल

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। लंबे समय बाद आखिरकार राज कुंद्रा की जमानत याचिका मंजूर हो गई है। अश्लील फिल्मों (Pornography Case) के कारोबार में गिरफ्तार मशहूर फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj kundra) को मुंबई की एक अदालत ने 50 हजार के मुचलके पर जमानत दी। इसके बाद शिल्पा शेट्टी का इंस्टाग्राम पर की गई पोस्ट वायरल हो रही है।

Raj Kundra Pornography Case : राज कुंंद्रा को राहत, 50 हजार के मुचलके पर अदालत ने दी जमानत

शिल्पा ने शेट्टी ने इंस्टाग्राम स्टोरी में कुदरत के खूबसूरत नजारे को शेयर किया है। इसमें शाम के वक्त में आसमान में निकले इंद्रधनुष की तस्वीर है। साथ ही कैप्शन में राइटर के नाम को कोट करते हुए लिखा है कि “‘इंद्रधनुष का अस्तित्व ये बताने के लिए ही है कि एक बुरे तूफान के बाद भी खूबसूरत चीजें हो सकती हैं।” ये तस्वीर संकेत दे रही है कि अपने पति के बाहर आने से शिल्पा शेट्टी खुश हैं और इस तस्वीर के माध्यम से वो यही ज़ाहिर करना चाहती हैं।

बता दें कि राज कुंद्रा पर अश्लील कंटेंट बनाने और उसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने के आरोप हैं। मुंबई पुलिस क्राइम ने राज कुंद्रा को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था। इस मामले में वो अब तक जेल में बंद रहे और इससे पहले कई बार उनकी जमानत याचिका खारिज हो चुकी थी। आखिरकार सोमवार को अदालत ने उनकी जमानत याचिका मंजूर कर ली। पोर्नोग्राफी मामले में उनकी पत्नी और अभिनेत्री श‍िल्पा शेट्टी से भी पूछताछ की गई थी लेकिन फिलहाल इस मामले में उनकी कोई संलिप्तता नहीं पाई है। राज की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी ने काफी समय से लिए खुद को सबसे अलग कर लिया था और मीडिया से भी दूरी बना ली थी। हालांकि इस बुरे दौर में भी उन्होने वापसी की और अपने परिवार को भी बखूबी संभाला। अब उनकी इस पोस्ट से भी ये संकेत मिल रहा है कि वो जीवन में सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews