शुरू हो चुकी है “दृश्यम-2” की शूटिंग, विजय और उसका परिवार करेगा फिर से लोगों का मनोरंजन

शुरू हो चुकी है “दृश्यम-2” की शूटिंग, विजय और उसका परिवार करेगा फिर से लोगों का मनोरंजन

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। 17 फरवरी यानी आज से अभिनेता अजय देवगन ने अपनी फिल्म दृश्यम 2 की शूटिंग मुंबई में शुरू कर दी है ।  गुरुवार को अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी और कहा कि क्या “विजय अपने परिवार को फिर से बचा पाएगा?  दृश्यम दो सूट शुरू”  उन्होंने अपने कैप्शन में तब्बू , श्रिया सरन , और ईशिता दत्त  के शामिल होने की जानकारी दी । बता दें कि “दृश्यम” एक सफल  फिल्म रही थी , जो 2015 में रिलीज हुई थी , फिल्म ने दर्शकों का खूब मनोरंजन भी किया था।

— Ajay Devgn (@ajaydevgn) February 17, 2022

“दृश्यम ” में अजय देवगन अपने परिवार को बचाते नजर आए थे। उनके अलावा फिल्म  में तब्बू , श्रिया सरन   नजर आए थे।  इसकी कहानी लोगों के दिल को छूने में सफल हुई थी। फिल्म की कहानी पारिवारिक थी , जिसमें अजय देवगन अपने परिवार को बचाते नजर आए थे और एक मर्डर केस में फंसने के बाद , उन्होंने सब को यह यकीन दिलाया था कि वह गोवा में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे थे ,  फिल्म की पूरी कहानी इसी पर आधारित थी।

यह भी पढ़े …. 146 यात्रियों से भरी विस्तारा फ्लाइट में आई खराबी, हुई इमरजेंसी लैंडिंग

सूत्रों की माने तो अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित इस फिल्म में तब्बू , श्रिया सरन , इशिता दत्त,  अजय देवगन के साथ फिर से नजर आएंगी ।  कुछ महीनों बाद इसकी शूटिंग गोवा में शिफ्ट की जाएगी। ” दृश्यम 2′ के बारे में सुन कर फैंस बहुत खुश हैं । और फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। तो वहीं अजय देवगन का कहना है की , वह दृश्यम 2 के साथ एक और दिलचस्प कहानी दर्शकों के लिए लेकर आ रहे हैं । उनके अनुसार दृश्यम 2 कि कहानी थोड़ी अलग होगी । और वो भी दर्शकों की तरह उत्साहिक हैं । l

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews