Shraddha Kapoor Marriage: अगले महीने शादी करने वाली हैं श्रद्धा कपूर? खुद किया खुलासा

Shraddha Kapoor Marriage

Shraddha Kapoor Marriage Announcement: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के चलते लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। पहली बार वह रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आने वाली हैं और दोनों कलाकार इस वक्त फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं।

पिछले 3 सालों में श्रद्धा किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई हैं और लंबे समय के बाद उन्हें फिर से एक्टिंग करते हुए देखने के लिए दर्शक बेताब दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, इतने समय तक एक्ट्रेस किसी प्रोजेक्ट में क्यों नजर नहीं आई हैं, सभी के मन में यह सवाल चल रहा है और हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिरकार वह ऐसा क्या कर रही हैं जो उन्होंने फिल्मों को वक्त नहीं दिया है।

अब यह कोई काम है या फिर इंसान सारे फैंस इस बारे में जानना चाहते हैं। एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या वह शादी करने जा रही हैं या फिर किसी अन्य कारण से व्यस्त हैं जिस पर एक्ट्रेस ने एक बड़ा खुलासा किया है।

Shraddha Kapoor Marriage पर खुलासा

जब श्रद्धा से उनके व्यस्त रहने की वजह पूछी गई और यह पूछा गया कि वह इतने लंबे समय से फिल्मों में नजर क्यों नहीं आई हैं क्या वह अपनी शादी की तैयारी में बिजी हैं? इसका जवाब देते हुए श्रद्धा ने कहा कि आप लोगों को नहीं पता है क्या अगले महीने मेरी शादी है और आपको कैसे नहीं पता कि मैं शादी करने वाली हूं सच में। हालांकि, जब श्रद्धा ने यह जवाब दिया तब उनके चेहरे पर शरारती मुस्कान साफ तौर पर दिखाई दे रही थी और हर कोई यह समझ गया था कि वह झूठ बोल रही हैं।

आने वाली फिल्म में भी श्रद्धा एक झूठी का किरदार निभा रही हैं और जवाब उन्होंने अपने किरदार की मस्ती में डूब कर दिया है। मीडिया से बातचीत करते हुए एक्ट्रेस ने खूब मस्ती की और डांस करने के साथ अजीबोगरीब सवालों के जवाब भी दिए। इस दौरान मजाक में एक्ट्रेस को यह कहते हुए भी देखा गया कि वह पूरी तरह से झूठी बन चुकी हैं। यहां तक कि लोगों को ट्रेनिंग भी देने लगी हैं, वह झूठी कोचिंग क्लास की प्रिंसिपल हैं।

तू झूठी मैं मक्कार की स्टारकास्ट

फिल्म तू झूठी मैं मक्कार में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के साथ डिंपल कपाड़िया, बोनी कपूर, मोनिका चौधरी, अनुभव सिंह और हसलीन कौर दिखाई देने वाले हैं। लव रंजन के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews