कियारा का नाम सुनकर Sidharth Malhotra ने दिया कमाल का रिएक्शन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

कियारा का नाम सुनकर Sidharth Malhotra ने दिया कमाल का रिएक्शन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) इन दिनों एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर इन दोनों की शादी को लेकर कोई ना कोई खबर सामने आती रहती है। हर जगह बस यही चर्चा चल रही है कि यह दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। ये खबरें सुनकर फैंस भी इनकी शादी का सबरी से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कियारा का नाम सुनने के बाद सिद्धार्थ का रिएक्शन कमाल का है, जो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो थैंक गॉड की स्क्रीनिंग के बाद का है। सिद्धार्थ जैसे ही थिएटर से बाहर निकलते हैं। वहां मौजूद भीड़ उनके साथ फोटो क्लिक करवाने के लिए बेताब दिखाई देती है। सिद्धार्थ भी बड़े प्यार से सभी के साथ तस्वीरें खिंचवाते दिखाई दे रहे हैं। तभी एक बच्ची उनके पास आती है जिसके कंधे पर सिद्धार्थ हाथ रख कर फोटो खिंचवा रहे होते हैं। तभी बच्चे की मां बोलती है कि ये मेरी बेटी है इसका नाम कियारा है। ये सुनते ही सिद्धार्थ ने कमाल का रिएक्शन दिया।

Must Read- तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, एक की मौत, 3 को मामूली चोट

कियारा का नाम सुनते ही सिद्धार्थ थोड़ा सा चौंक जाते हैं और उसके बाद कहते हैं ओह, कियारा नाम है बहुत अच्छा। इस दौरान एक्टर के एक्सप्रेशन देखने लायक है। इसके बाद सिद्धार्थ ने वहां मौजूद अन्य लोगों के साथ भी तस्वीरें क्लिक करवाई।

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म थैंक गॉड की बात करें तो इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है और पहले दिन इसने 8.50 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म में सिद्धार्थ के साथ अजय देवगन भी दिखाई दे रहे हैं। रिलीज से पहले इस फिल्म का जमकर विरोध किया जा रहा था। लेकिन अब थिएटर में इसे अच्छा रिस्पांस मिलता दिख रहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews