सिद्धार्थ-कियारा ने किया नन्ही परी का ग्रैंड वेलकम, सामने आई यूनिकॉर्न थीम की झलक

सिद्धार्थ और कियारा ने हाल ही में अपनी बेबी गर्ल का वेलकम किया है। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आई है जो बेबी के स्वागत की दिखाई दे रही हैं।
Sidharth Kiara

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इन दिनों नए-नए माता-पिता बने हैं और अपनी बेबी गर्ल को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कपल ने अन्य सेलिब्रिटी की तरह अपनी बेटी को लाइमलाइट से दूर रखने का फैसला किया है। इसके लिए सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया के जरिए रिक्वेस्ट भी की थी कि वह इस पल को अपने परिवार के साथ एंजॉय करना चाहते हैं। उन्होंने तस्वीरें क्लिक करने से भी मना कर दिया था और केवल आशीर्वाद देने को कहा था।

कपल की बेटी के जन्म को 6 दिन हो चुके हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर अब तक उसकी कोई भी झलक शेयर नहीं की गई है। 15 जुलाई को कियारा ने बेटी को जन्म दिया था और 16 जुलाई को सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया के जरिए इस बारे में सबको जानकारी दी थी। इसके बाद से सभी कपल की बेटी को देखना चाहते हैं लेकिन उन्होंने डिसाइड किया है कि वह नन्ही परी को लाइमलाइट से दूर रखेंगे।

सिद्धार्थ कियारा की बेटी का वेलकम (Sidharth Kiara)

एक्टर ने पहले ही बता दिया था कि वह अपनी बेटी का वेलकम केवल परिवार के साथ करना चाहते हैं। उन्होंने पब्लिकली ग्रैंड वेलकम नहीं किया है लेकिन कुछ झलकियां जरूर सामने आई है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्टर ने बहुत खुशी के साथ अपनी प्यारी बेटी का वेलकम किया है।

यूनिकॉर्न थीम पार्टी का आयोजन

सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की गई है जिनमें घर को यूनिकॉर्न बैलून और खूबसूरत से खिलौने से सजाया गया है। इस तस्वीर के साथ लिखा हुआ है कि ‘हमारी नन्ही राजकुमारी का इस दुनिया में स्वागत है। तुमने हमारी जिंदगी में फिर से प्यार भर दिया है। इस अनोखे तोहफे के लिए मेरे प्यारे सिद्धार्थ और कियारा का शुक्रिया। आप दोनों को ढेर सारा प्यार।’ इसके अलावा कुछ दूसरी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर सामने आई है। बता दें कि कपल की तरफ से फिलहाल कोई भी तस्वीर शेयर नहीं की गई।

Siddharth Kiara

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews