सिद्धार्थ-कियारा ने रखा अपनी बेटी का ऐसा नाम, इतना यूनिक कि बार-बार पढ़ने पर भी नहीं आएगा समझ

चार महीने बाद पहली बार दिखी सिद्धार्थ-कियारा की बेटी की झलक और उसके यूनिक नाम ने सोशल मीडिया पर मचा दी धूम। ‘सरायाह मल्होत्रा’ नाम के पीछे छिपी इमोशनल स्टोरी ने फैंस को कर दिया इमोशनल, राहा और दुआ को भी कर दिया फीका।
Siddharth Malhotra and Kiara Advani

बॉलीवुड कपल्स के बीच अपने बच्चों के लिए यूनिक और यादगार नाम रखना अब एक ट्रेंड जैसा हो गया है। लेकिन इस ट्रेंड को सबसे आगे बढ़ाते हुए कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) ने अपनी बेटी के नाम से ऐसा सरप्राइज दिया है कि फैंस ही नहीं, बॉलीवुड सेलेब्स भी हैरान हैं। 15 जुलाई 2025 को जन्मी इस छोटी-सी परी को उन्होंने चार महीने बाद पहली बार दुनिया को दिखाया और साथ ही बताया कि उनकी लाडली का नाम क्या है और बस इसी के बाद सोशल मीडिया पर भावनाओं की बाढ़ आ गई।

कियारा और सिद्धार्थ ने अपनी बेटी के नन्हे-नन्हे पैरों की एक प्यारी तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन में उसका नाम बताया ‘सरायाह मल्होत्रा’। नाम पढ़ते ही फैंस ने कहा कि ये अब तक का सबसे यूनिक स्टार किड नेम है, जो सुनने में जितना खूबसूरत है, पढ़ने में उतना ही अलग। खास बात ये कि कपल ने अपने नामों का मेल कर ये नाम बनाया है। फैंस कह रहे हैं कि इस यूनिक क्रिएशन ने आलिया भट्ट की बेटी राहा और दीपिका पादुकोण की बेटी दुआ के नाम को भी पीछे छोड़ दिया है।

बेटी का नाम ‘सरायाह’ बिलकुल अलग, यूनिक और भावनाओं से भरा

जब से कियारा और सिद्धार्थ ने अपनी बेटी का नाम ‘सरायाह’ बताया है, तब से सोशल मीडिया पर बस इसी की चर्चा है। हर कोई इस नाम को समझने, पढ़ने और इसका मतलब जानने की कोशिश कर रहा है। बताया जा रहा है कि ये नाम हिब्रू नाम ‘सारा’ का मॉडर्न वर्ज़न है, जिसका अर्थ होता है प्रिंसेस या दिव्य शक्ति वाली लड़की। इस अर्थ के साथ ये नाम और भी खास हो जाता है, क्योंकि यह ठीक वही भावना दर्शाता है जो ये कपल अपनी बेटी के लिए महसूस करता है। इस पोस्ट में कियारा और सिद्धार्थ ने लिखा, हमारी दुआओं से हमारी बाहों तक हमारी प्यारी ईश्वरीय बरकत, हमारी प्रिंसेस सरायाह मल्होत्रा। बस यही लाइन पढ़कर फैंस की आंखें नम हो गईं और कमेंट सेक्शन प्यार से भर गया।

सिर्फ पैरों की झलक ने मचा दी सोशल मीडिया पर हलचल

आजकल स्टार किड्स की तस्वीरें वायरल होना आम बात है, लेकिन सिद्धार्थ और कियारा ने अपनी बेटी की जो फोटो शेयर की है, वो सिम्पलिसिटी और प्यार का सबसे खूबसूरत उदाहरण है। तस्वीर में सिर्फ सरायाह के छोटे-छोटे पैर दिख रहे हैं, जिन्हें कियारा और सिद्धार्थ अपने हाथों में थामे हुए हैं। इस तस्वीर में दिख रहा है कि पैरेंटहुड ने दोनों की जिंदगी में कितनी शांति और खुशी भर दी है। चेहरे तो नहीं दिख रहे, लेकिन फोटो इतने प्यार से भरी है कि हर कोई फिदा हो गया। फैंस ने कमेंट किया नाम भी यूनिक, फोटो भी यूनिक, ये स्टार किड्स में सबसे प्यारा इंट्रोडक्शन है। सरायाह क्या ही प्यारा नाम रखा है।

कैसे मिला ‘सरायाह’ नाम? मम्मी-पापा ने मिलकर बनाया अपना खास क्रिएशन

इस नाम का सबसे इमोशनल हिस्सा ये है कि कियारा और सिद्धार्थ ने अपने नामों का मेल करके ‘सरायाह’ बनाया है। इसी के आधार पर उन्होंने इस खूबसूरत नाम को फाइनल किया। यह नाम सुनने में जितना मॉडर्न है, उतना ही अर्थपूर्ण भी। स्टार कपल्स अक्सर अपने बच्चों के लिए इंटरनेशनल या मॉडर्न नाम चुनते हैं, लेकिन सिद्धार्थ-कियारा ने इसे एक निजी भावना से जोड़ दिया।

2018 में मुलाकात, 2021 में प्यार, 2023 में शादी

कियारा और सिद्धार्थ की लव स्टोरी किसी फिल्म जैसी ही है, धीरे-धीरे शुरुआत और गहराई तक पहुंचने वाला प्यार। दोनों की पहली मुलाकात 2018 के एक फिल्म पार्टी में हुई थी, लेकिन नजदीकियां 2021 में शेरशाह की शूटिंग के दौरान बढ़ीं। फिल्म की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री इतनी दमदार थी कि ऑफस्क्रीन इनके रिश्ते की चर्चा भी तेज हो गई। 2023 में जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में उन्होंने प्राइवेट लेकिन रॉयल शादी की। शादी की तस्वीरें आज भी सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। और अब 2025 में उनकी जिंदगी में आया ये छोटा-सा तोहफा सरायाह उनकी कहानी को एक नई ऊंचाई दे रहा है।

स्टार किड्स के नामों की रेस

जब से सरायाह का नाम सामने आया है, लोग इसकी तुलना राहा कपूर आलिया-रणबीर की बेटी और दुआ दीपिका-रणवीर की बेटी से कर रहे हैं। फैंस मान रहे हैं कि नाम सबसे यूनिक है, पढ़ने में थोड़ा मुश्किल लेकिन सुनने में बेहद खूबसूरत, अर्थ गहरा और राजा-रानी जैसा।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews