Sikandar का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए हैं एक्साइटेड? जानें कब से की जा सकेगी एडवांस टिकट बुकिंग

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' को लेकर दर्शकों के बीच काफी क्रेज है। 30 मार्च को रिलीज होने वाली इस फिल्म की एडवांस टिकट बुकिंग 25 तारीख से शुरू होने वाली है।
Sikandar OTT Release

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ (Sikandar) का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। भाईजान ईद और दीवाली के मौके पर अपने फैंस को सरप्राइज देने से नहीं चूकते हैं और इस बार भी वह यही करने जा रहे हैं। 30 मार्च को उनकी फिल्म सिकंदर बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। जिसे देखने के लिए दर्शकों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है।

बीते दिनों मुंबई में एक इवेंट का आयोजन किया गया। जहां पर फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया। यह ट्रेलर दर्शकों को बहुत पसंद आया है और वह एक बार फिर अपने चहेते सितारे का एक्शन देखने के लिए बेकरार है। अगर आप भी यह फिल्म देखना चाहते हैं तो चलिए आपको बता देते हैं कि आप फर्स्ट डे फर्स्ट शो की टिकट बुकिंग कब कर सकते हैं।

सिकंदर की एडवांस बुकिंग कब होगी शुरू (Sikandar)

AR मुरुगादॉस की फिल्म ‘सिकंदर’ इस साल की सबसे बड़ी रिलीज में से एक है। ट्रेलर देखने के बाद टिकट बुकिंग को लेकर दर्शकों का उत्साह बढ़ गया है। मेकर्स ने एडवांस टिकट बुकिंग की डेट रिलीज कर इस उत्साह को बढ़ाने का काम किया है। अगर आप भी टिकट बुक करना चाहते हैं तो 25 मार्च से बुकिंग शुरू होने वाली है। मेकर्स को इस बात की उम्मीद है कि फिल्म एडवांस बुकिंग में अच्छा कलेक्शन करेगी साथ ही साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनेगी।

नजर आएंगे ये सितारे

साजिद नाडियाडवाला और सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म में कई कलाकार नजर आने वाले हैं।।बजरंगी भाईजान के अलावा इसमें साउथ की ब्यूटीफुल एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना, शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर, काजल अग्रवाल और सत्यराज जैस सितारे दिखाई देंगे।

क्या अपना रिकॉर्ड तोड़ेंगे सलमान

जब भी सलमान खान की कोई फिल्म रिलीज होती है लोगों को यह उम्मीद होती है कि यह कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी। इस फिल्म से भी कुछ ऐसी ही उम्मीद लगाई जा रही है। बता दें कि साल 2023 में दिवाली के मौके पर फिल्म ‘टाइगर 3’ रिलीज की गई थी। रविवार के दिन रिलीज हुई इस फिल्म ने 44 करोड़ से ज्यादा की नेट ओपनिंग की थी। अब ‘सिकंदर’ इसका रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं यह रिलीज के बाद ही पता चलेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews