रिलीज के 24 घंटे में Sikandar के टीजर ने मचाया धमाल, पुष्पा 2 को पछाड़ नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड

सलमान खान की आने वाली फिल्म सिकंदर के टीजर ने यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। यह नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है और फैंस जमकर इसकी तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं।
Sikandar

Sikandar Teaser: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी फिल्मों को लेकर हमेशा ही चर्चा में बने रहते हैं। उनकी हर आने वाली फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। सभी एक्टर की एक्टिंग और एक्शन अवतार को देखने के लिए बेताब रहते हैं। साल में एक न एक फिल्म सलमान खान की ऐसी आती ही है, जो लोगों का दिल जीत लेती है।

साल 2025 में एक बार फिर सलमान दर्शकों को अपना एक्शन अवतार दिखाने वाले हैं। हाल ही में उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ का दमदार टीजर रिलीज किया गया है। एक्टर के बर्थडे के दूसरे दिन यह टीजर रिलीज हुआ जिसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। भाईजान इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखाई देने वाले हैं और टीजर में इसकी झलक साफ तौर पर दिख रही है। वीडियो देखने के बाद लोग इस पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं, लेकिन इसने यूट्यूब पर बवाल मचा दिया है और नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है।

सिकंदर ने पुष्पा 2 को दी पटखनी (Sikandar)

‘सिकंदर’ का टीजर रिलीज होने के 24 घंटे के अंदर ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा है। इसे अब तक 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ये आंकड़ा लगातार बढ़ता चला जा रहा है और टीजर नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है। इसी के साथ ‘सिकंदर’ ने अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ‘पुष्पा 2’ को 24 घंटे के अंदर 39.3 मिलियन व्यूज मिले थे। अब ‘सिकंदर’ ने पुष्पा को पीछा छोड़ दिया है। टीजर से जबरदस्त धमाल मचाने वाली इस फिल्म की कहानी दर्शकों को कितनी पसंद आती है ये आने वाला समय बताएगा।

कब होगी रिलीज

सलमान खान की यह एक्शन फिल्म में एआर मुरूगादास के निर्देशन में बन रही है। इसमें रश्मिका मंदाना को भी देखा जाने वाला है और काजल अग्रवाल का भी मुख्य किरदार है। साल 2025 में ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। टीजर के बाद अब दर्शक फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews