‘सिंघम 3’ में फिर धमाल मचाएगा सिंबा, रणवीर सिंह का धांसू एक्शन पोस्टर आउट

Singham 3

Singham 3: सुपरस्टार अजय देवगन और फिल्म मेकर रोहित शेट्टी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘सिंघम 3’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। सिंघम रोहित शेट्टी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी है जिसमें उनका कॉप यूनिवर्स दुश्मनों के छक्के छुड़ाते दिखाई देता है। इस फिल्म का अगला हिस्सा फिलहाल शूटिंग के द्वारा में चल रहा है और कलाकारों पर फर्स्ट लुक एक के बाद एक सामने आ रहे हैं।

सिंघम अगेन में कुछ सितारे तो पहले से ही मौजूद है लेकिन कुछ की एंट्री भी हुई है। दीपिका पादुकोण को जहां सिंघम यूनिवर्स की पहली लेडी कॉप के रूप में देखा जाने वाला है तो वहीं टाइगर भी अपने एक्शन का जलवा दिखाते नजर आएंगे। अब रोहित शेट्टी ने अपने एक और पुलिस ऑफिसर का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है जो काफी कमाल का दिखाई दे रहा है। ये ऑफिसर कोई और नहीं बल्कि फिल्म के सिंबा यानी की रणवीर सिंह है।

सामने आया सिंबा का लुक

रणवीर सिंह को कॉपी यूनिवर्स की इस फिल्म में सिंबा बनाकर एक्शन करते हुए देखा गया है। सूर्यवंशी में भी वह अक्षय कुमार और अजय देवगन के साथ दर्शकों का मनोरंजन करते हुए दिखाई दिए थे। अब ‘सिंघम 3’ में भी उनका धांसू अवतार देखने को मिलने वाला है। उनके अंदाज की झलक फर्स्ट लुक में देखने को मिल रही है।

ऐसा है लुक

रणवीर सिंह का जो लुक सामने आया है, उसमें वह पुलिस की यूनिफॉर्म पहने हुए एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। उनके बैकग्राउंड में एक तरफ पुलिस की गाड़ी और दूसरी तरफ बजरंगबली की मूर्ति दिखाई दे रही है। पोस्टर देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह जबरदस्त एक्शन अवतार में दिखाई देंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews