गायक अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से लिया संन्यास, अब फिल्मों के लिए नहीं गाएंगे गाने, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने मंगलवार, 27 जनवरी 2026 को प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास का ऐलान कर दिया है। यह जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है। अरिजीत ने कहा कि वो अब किसी भी नई फिल्म के लिए गाना नहीं गाएंगे।
Arijit Singh Retirement

बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय गायक अरिजीत सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशों में भी इनके गाने काफी मशहूर हैं। अरिजीत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है जिसने करोड़ों फैंस का दिल तोड़ दिया है। अपनी आवाज से लोगों का दिल जीतने वाले अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग (फिल्मों के लिए गाना) छोड़ने का बड़ा फैसला लिया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है।

बता दें कि अरिजीत के इस फैसले के बाद संगीत की दुनिया में हलचल मच गई है। अरिजीत ने साफ कर दिया है कि वो अब किसी भी नई फिल्म के लिए गाना रिकॉर्ड नहीं करेंगे, हालांकि उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि वह संगीत की दुनिया से पूरी तरह दूर नहीं हो रहे हैं।

अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखी ये बात

गायक अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा, नमस्ते, आप सभी को नए साल की शुभकामनाएं। मैं आप सभी को इतने सालों तक श्रोता के तौर पर इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब मैं प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई नया काम नहीं करूंगा। मैं इसे खत्म कर रहा हूं। यह एक शानदार सफर था। भगवान मुझ पर बहुत मेहरबान रहे हैं। मैं अच्छे संगीत का फैन हूं और भविष्य में एक छोटे से कलाकार के तौर पर और सीखूंगा और खुद और काम करूंगा।

अरिजीत का बॉलीवुड में पहला गाना

अरिजीत सिंह का बॉलीवुड में पहला गाना मिथुन द्वारा रचित फिल्म मर्डर-2 (2011) का “फिर मोहब्बत” है, हालांकि उन्होंने यह 2009 में रिकॉर्ड किया था। यह गाना मुख्य रूप से उनके बॉलीवुड डेब्यू के रूप में जाना जाता है। इसके बाद फिल्म ‘आशिकी 2’ का गाना ‘तुम ही हो’ अरिजीत के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। उन्होंने हिंदी के साथ-साथ बंगाली, तमिल, तेलुगु, मराठी और कन्नड़ में भी गाने गाए। जानकारी अनुसार, सिंगर अब तक 300 से ज्यादा फिल्मों में अपनी आवाज दे चुके हैं।

2025 में पद्म श्री से सम्मानित हुए थे अरिजीत

अपनी गायकी के चलते अरिजीत ने कई अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। अरिजीत सिंह ने बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर के लिए दो नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीते हैं। इतना ही नहीं उन्हें संगीत में उनके योगदान के लिए जनवरी 2025 में भारत के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया।

View this post on Instagram

A post shared by Arijit Singh (@arijitsingh)

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews