Singham फ्रेंचाइजी को मिली अपनी पहली लेडी सिंघम, ये एक्ट्रेस निभाएगी किरदार

Singham फ्रेंचाइजी को मिली अपनी पहली लेडी सिंघम, ये एक्ट्रेस निभाएगी किरदार

Singham 3: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के कॉप यूनिवर्स की फिल्मों को दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया जाता है। सिंघम इसी कॉप यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसके अगले सीक्वल सिंघम अगेन का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही सीक्वल बनाए जाने की जानकारी सामने आई है। इसके बाद अब सिंघम फ्रेंचाइजी को लेडी कॉप मिलने की खबर ने फैंस का दिल खुश कर दिया है।

सिंघम अगेन में रोहित शेट्टी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को अपनी अब तक की पहली लेडी सिंघम के रूप में लेकर आने वाले हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी साझा की है। उन्होंने रोहित शेट्टी और दीपिका पादुकोण की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि दीपिका पादुकोण सिंघम अगेन में लीड रोल में नजर आने वाली हैं और अजय देवगन के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगी।

View this post on Instagram

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

तरण आदर्श की इस सोशल मीडिया पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस में खुशी का माहौल है। उनके अलावा रोहित शेट्टी खुद भी अपनी फिल्म सर्कस के एक गाने के लॉन्चिंग के दौरान यह बता चुके हैं कि वह दीपिका पादुकोण को अपनी लेडी सिंघम के तौर पर इंट्रोड्यूस करने वाले हैं। रोहित शेट्टी यह कहते दिखाई दिए कि सब लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं अपनी लेडी सिंघम को कब लेकर आऊंगा। मैं यह बता देना चाहता हूं कि सिंघम अगेन में दीपिका पादुकोण मेरी लेडी सिंघम के रूप में दिखाई देंगी, यह मेरे कॉप यूनिवर्स की बॉम्ब हैं। उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म की शूटिंग अगले साल से शुरू की जाएगी।

बता दें कि ये पहली बार है जब अजय देवगन और दीपिका पादुकोण को स्क्रीन शेयर करते हुए देखा जाएगा। इसके पहले दोनों को कभी भी साथ में नहीं देखा गया है। सिंघम फ्रेंचाइजी दर्शकों की पसंदीदा फिल्म है और इसमें अजय और दीपिका की जोड़ी को फैंस कितना पसंद करते हैं यह तो फिल्म की रिलीज के बाद ही पता चलेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews