Sirf Ek Banda Kafi Hai: फिल्म की कहानी का आसाराम से कनेक्शन? ट्रेलर आते ही मचा बवाल

Sirf Ek Banda Kafi Hai

Sirf Ek Banda Kafi Hai Controversy: मनोज बाजपेयी इंडस्ट्री के एक ऐसे कलाकार हैं जो अपने शानदार फिल्मी प्रोजेक्ट के चलते हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। उनके प्रोजेक्ट और एक्टिंग काफी वर्सेटाइल होती है जो दर्शकों का दिल जीत लेती है। हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म सिर्फ एक बंदा काफी है का ट्रेलर सामने आया है, जिसने आते ही बवाल मचाना शुरू कर दिया है।

वह एक ऐसे वकील का किरदार निभा रहे हैं जो एक स्वयंभू गॉडमैन के खिलाफ केस लड़ने वाला है, जिस पर एक नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा हुआ है। फिल्म की जानकारी सामने आने के बाद लोगों ने इस पर कयास लगाना शुरू कर दी हैं और यह कहा जा रहा है कि यह आसाराम बापू पर बनाई गई फिल्म है क्योंकि मनोज बाजपेयी के कैरेक्टर का नाम पीसी सोलंकी है, जो आसाराम के खिलाफ केस लड़ने वाले रियल वकील का नाम भी है।

Sirf Ek Banda Kafi Hai पर विवाद शुरू

फिल्म का आसाराम बापू से कनेक्शन होने की बातों की चर्चा है इसके विवाद की वजह बन गया है और आसाराम चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से फिल्म मेकर्स को लीगल नोटिस भेज दिया गया है। कोर्ट से यह मांग की गई है कि फिल्म के प्रमोशन और रिलीज को रोक दिया जाए। आसाराम के वकीलों का कहना है कि यह आपत्तिजनक फिल्म है और उनके मुवक्किल के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी भी कर रही है, जिससे उनके भक्तों की भावनाएं आहत हुई हैं।

रीलीज के बाद सामने आएगा सच

फिल्म को लेकर चल रहे विवाद पर प्रोड्यूसर आसिफ शेख का कहना है कि हमें नोटिस मिला है, हम वकीलों से बात कर तय करेंगे कि अगला कदम क्या होना चाहिए। उन्होंने बताया कि हमने पीसी सोलंकी पर बायोपिक बनाई है और इसके सारे राइट्स भी लिए हैं। अगर किसी का यह कहना है कि यह उनके ऊपर आधारित फिल्म है तो हम किसी को सोचने से नहीं रोक सकते हैं, जिसे जो मानना है वह मान सकता है। उन्होंने कहा कि जब फिल्म रिलीज हो जाएगी तो इसमें दर्शकों को सिर्फ और सिर्फ सच्चाई देखने को मिलेगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews