इंतजार खत्म! OTT पर दस्तक देने को तैयार सितारे जमीन पर, जानें कब और कहां होगी रिलीज?

बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के बाद आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर ओटीटी पर रिलीज की जा रही है। जान लीजिए कि आप इसे कहां देख सकेंगे।
Sitare Zameen Par

आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर 20 जून 2025 को सिनेमाघर में रिलीज की गई थी। इस फिल्म में उनके साथ जेनेलिया डिसूजा नजर आई थी। ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा है जो अब फाइनली ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है।

आम तौर पर कोई भी फिल्म बड़े-बड़े पर्दे पर रिलीज किए जाने के 40 दिन बाद ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आ जाती है लेकिन आमिर ने आपकी फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने की जगह यूट्यूब पर रिलीज किया था। उनके चैनल पर 100 रुपए देकर फैंस ये फिल्म देख रहे थे। अब अपनी रिलीज के बाद यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है। चलिए जान लेते हैं कि आप इसे कर कहां देख सकते हैं।

कहां रिलीज होगी सितारे जमीन पर

आमिर खान की यह स्पोर्ट्स ड्रामा यूट्यूब के बाद अब सोनी लिव पर रिलीज होने वाली है। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने खुद ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से इस बारे में जानकारी दी है।

सितारे जमीन पर का ट्रेलर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा गया है एक टिंगू बास्केटबॉल कोच, 10 तूफानी सितारे और उनकी जर्नी। सितारे जमीन पर जल्द ही सोनी लिव का स्ट्रीम होने वाली है। 9 महीने के लंबे इंतजार के बाद इसे ऑनलाइन पेश किया जा रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Sony LIV (@sonylivindia)

बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा परफॉर्मेंस

आमिर खान की इस स्पोर्ट्स ड्रामा ने वर्ल्डवाइड 266 करोड़ का कलेक्शन किया था इंडिया में इसकी कमाई 166.58 करोड़ रुपए हुई थी। 90 करोड़ के बजट में तैयार की गई इस फिल्म में 2025 की हिट फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बनाई थी।

कैसी है कहानी

फिल्म की कहानी की बात करें तो यह स्पेनिश फिल्म चैंपियंस का आधिकारिक हिंदी एडेप्शन है। इसमें एक घमंडी बास्केटबॉल कोच की कहानी बताइए जो नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में पकड़ा जाता है। कोर्ट सजा के तौर पर उसे 10 स्पेशली एबल्ड बच्चों की टीम को बास्केटबॉल सीखने का आदेश देता है और फिर पूरी कहानी काफी मजेदार है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews