Sonakshi Sinha Networth: आलीशान घर और महंगी गाड़ियों की शौकीन हैं एक्ट्रेस, करोड़ों रुपए है नेटवर्थ

Sonakshi Sinha Networth: आलीशान घर और महंगी गाड़ियों की शौकीन हैं एक्ट्रेस, करोड़ों रुपए है नेटवर्थ

Sonakshi Sinha Networth: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में बेहतरीन मुकाम हासिल किया है और उनकी गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में होती है। एक्ट्रेस ने सलमान खान के साथ दबंग के जरिए फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था और इसके बाद उन्हें कई सारे सुपरस्टार्स के साथ काम करते हुए देखा जा चुका है।

बेहतरीन नाम कमाने के साथ एक्ट्रेस ने बेशुमार दौलत भी कमाई है और यही वजह है कि वह लग्जरी जिंदगी जीना पसंद करती हैं। एक्टिंग के अलावा वो एक बिजनेस वूमेन भी है और महिलाओं के मेकअप प्रोडक्ट से जुड़े सामानों की कंपनी की मालकिन हैं।

प्रोफेशनल लाइफ के अलावा सोनाक्षी सिन्हा अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। कभी अपने फिल्मी प्रोजेक्ट तो कभी अफेयर के चलते उनका नाम खबरों में आ ही जाता है। आज एक्ट्रेस अपना 36वां बर्थडे मना रही हैं और इस खास मौके पर हम आपको उनकी लग्जरी जिंदगी और नेट वर्थ से रूबरू करवाते हैं।

Sonakshi Sinha Networth

इतनी है Sonakshi Sinha Networth

सोनाक्षी सिन्हा के काम की बात करें तो वह हर फिल्म के लिए लगभग 4 करोड़ फीस लेती हैं और इसके अलावा विज्ञापन के जरिए भी उनकी अच्छी खासी कमाई होती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस की टोटल नेटवर्थ 74 करोड़ के करीब है जो समय के साथ बढ़ती जा रही है।

आलीशान घर की मालकिन

सोनाक्षी सिन्हा के पास मुंबई में एक लग्जरी घर है जिसे उन्होंने 2013 में खरीदा था। वहीं हाल ही में उन्होंने एक सी फेसिंग अपार्टमेंट खरीदा था। जहां फिलहाल फर्नीचर और अन्य चीजों का काम चल रहा है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस के साथ ये खुशी साझा की थी।

Sonakshi Sinha

शानदार कार कलेक्शन

सोनाक्षी सिन्हा गाड़ियों की बहुत शौकीन है और उनके पास बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर, मिनी कूपर, मर्सिडीज़ और ऑडी जैसी कीमती गाड़ियों का कलेक्शन मौजूद है। वो अपनी लग्जरी गाड़ी में सफर करना पसंद करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले कुछ सालों में सोनाक्षी सिन्हा की नेटवर्थ में काफी बढ़ोतरी हुई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews