सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। पहले अपनी सोशल मीडिया पोस्ट और उसके बाद सोनाक्षी की प्रेगनेंसी की अफवाहों ने इस कपल को टॉक ऑफ द टाउन बना दिया है। सोशल मीडिया यूजर्स कई बार इस बात का अंदाजा लगा चुके हैं की एक्ट्रेस मां बनने वाली है। अब तक इस तरह की कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है और एक्ट्रेस ने इन्हें खारिज भी किया है।

बीते दिनों एक बार फिर सोनाक्षी की प्रेगनेंसी की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। दरअसल को अपने पति जहीर के साथ एक फैशन इवेंट का हिस्सा बनने के लिए पहुंची थी। यहां रेड कलर के अनारकली में वह बहुत खूबसूरत लग रही थी। इस दौरान जब उन्होंने अपने पेट को हाथ लगाया और दुपट्टा आगे किया, तब लोगों को यह लगने लगा कि वह प्रेग्नेंट हैं। अब इन खबरों पर एक्ट्रेस के प्रति और एक्टर जहीर इकबाल ने मजेदार रिएक्शन दिया है।

सोनाक्षी सिन्हा बनने वाली हैं मां? (Sonakshi Sinha)

जब एक्ट्रेस ढीले डाले कपड़ों में पोज देती हुई नजर आई तब कई तरह की बातें होने लगी। इन खबरों को देखने के बाद अब जहीर ने इशारों इशारों में अपनी बीवी की प्रेगनेंसी पर रिएक्शन दिया है। यह दोनों सितारे एक बार फिर एक इवेंट में शामिल होने के लिए पहुंचे। यहां पर एक्ट्रेस ने आइवरी रंग का अनारकली सूट पहना हुआ था। इन दोनों के साथ यहां पर सोहेल खान और अरबाज खान के बेटे निर्वाण और अरहान भी मौजूद थे। यहां जहीर ने जो किया उसने सभी को हैरान कर दिया।

जहीर ने दिया हिंट

सोशल मीडिया पर हर जगह सोनाक्षी की प्रेगनेंसी की खबरें सामने आने के बाद मजाकिया अंदाज में जहीर सोनाक्षी के पेट पर हाथ रखकर पोज देने की कोशिश करने लगे। मुझे देखकर एक्ट्रेस चिल्लाते हुए उन्हें मारती नजर आई। जहीर के इस रिएक्शन को देखकर वाकई ऐसा लग रहा था जैसे सोनाक्षी प्रेग्नेंट है लेकिन फिर एक्टर ने बताया कि वह मजाक कर रहे थे। हालांकि, उनकी शर्त यही काम नहीं हुई वह बाद में भी एक्ट्रेस का हाथ पकड़ रहे थे, जिसपर सोना चिढ़ती हुई नजर आई। कुछ लोग इसे हर बार की तरह जाहिर का प्रैंक बोल रहे हैं। वहीं कुछ ऐसे हैं जो यह बोल रहे हैं कि एक्टर ने हिंट दी है कि जल्द ही खुशखबरी आने वाली है। हालांकि, जब तक कपल की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं होती कुछ भी कह पाना मुश्किल है।