
Sonam Kapoor Son: सोनम कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस एक्ट्रेस में शुमार हैं। उन्हें अक्सर ही अपने फैशन के चलते सुर्खियों में देखा जाता है। फिलहाल वह अपने बेटे वायु और पति आनंद आहूजा के साथ मुंबई आई हुई हैं। बीते दिनों इस कपल ने फुटबॉलर डेविड बेकहम के लिए एक पार्टी का आयोजन किया था और इसकी कई सारी तस्वीर वायरल हुई थी। इन तस्वीरों के बाद अब कुछ और तस्वीरें भी सामने आई है जिनमें सोनम के लाडले बेटे वायु को फुटबॉल खेलते हुए देखा जा रहा है।
आनंद आहूजा ने शेयर की तस्वीर
सोनम कपूर की तरह उनके पति आनंद आहूजा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्हें अक्सर तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए देखा जाता है। अपनी अधिकतर तस्वीरों में वह पत्नी सोनम और बेटे वायु के साथ दिखाई देते हैं। अब उन्होंने एक और क्यूट फोटो शेयर की है जिसमें उन्हें अपने लाडले वायु के साथ देखा जा सकता है। फोटो के साथ उन्होंने प्यारा सा मैसेज भी लिखा है।
View this post on Instagram
फुटबॉल खेल रहे थे वायु
सोशल मीडिया पर जो तस्वीर शेयर की गई है उसमें नन्हे से वायु को फुटबॉल खेलते हुए देखा जा सकता है। दरअसल, एक शेल्फ में कई सारे फुटबॉल रखे हुए हैं जिनमें से वायु एक फुटबॉल को अपने हाथों में पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने प्रिंटेड को-ऑर्ड सेट पहना हुआ है, जिसमें उनकी क्यूटनेस देखने लायक है। दूसरी तस्वीर भी सामने आई है जिसमें आनंद और सोनम मिरर सेल्फी लेते दिखाई दे रहे हैं। इसमें एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर का प्यारा गाउन पहना है और इसके साथ इयररिंग्स और स्लीक पोनीटेल बनाते हुए हाथों में ब्लैक बैग कैरी किया है। आनंद को इस तस्वीर में व्हाइट शर्ट और पेंट में देखा जा सकता है।
वायु के लिए मैसेज
आनंद आहूजा ने बेटे के लिए तस्वीर पोस्ट करते हुए एक प्यारा सा मैसेज भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा “आप जिसे प्यार करते हैं उन्हें उड़ाने के लिए पंख दें, उन्हें वापस आने के लिए जड़ें दें और रहने के लिए कारण दें।”
बता दें कि 2018 में आनंद आहूजा के साथ शादी करने के बाद सोनम को अधिकतर लंदन में रहते हुए देखा जाता है। वह काम के सिलसिले में भारत आती रहती हैं। यह दोनों 10 अगस्त 2022 में माता-पिता बने थे और अपने घर में एक प्यारे बेटे का स्वागत किया था।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

