सोनम कपूर के पति चर्चा में , जाने क्या है मामला

sonam kapoor

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। अभिनेत्री सोनम कपूर के पति आनंद अहूजा ने खुद को टैक्स फ्रॉड से बचाते नजर आयें ।  आजकल सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा  सोशल मीडिया पर काफी चर्चे में दिखाई दे रहे हैं।  वह ट्विटर पर एक कंपनी के साथ बहस करते नजर आए । बता दें कि बीते दिनों आनंद अहूजा पर धोखाधड़ी और टैक्स फ्रॉड के आरोप लगाए गए थे जिसके बाद ट्विटर  पर कंपनी और आनंद आहूजा के बीच बहस छिड़ गई।

कंपनी का आरोप है कि आनंद अहूजा ने टैक्स और कस्टम ड्यूटी  को छुपाने के लिए धोखाधड़ी किया है और साथ ही साथ उन्होंने कागजों के साथ छेड़खानी भी की है । जबकि आनंद अहूजा इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं है और खुद का बचाव करते दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि आनंद जाने-माने स्नीकर-हेड और वेज नॉन वेज स्नीकर स्टोर्स के संस्थापक हैं ।

यह भी पढ़े … चारा घोटाला : 139 करोड़ अवैध निकासी मामले में लालू यादव दोषी करार, जायेंगे जेल

आनंद अहूजा का कहना है कि पिछले महीने उन्होंने कंपनी द्वारा एक शिपमेंट में देरी करने की चर्चा की थी।  इस बारे में उन्होंने जानकारी भी साझा की थी और कंपनी पर लापरवाही के आरोप भी लगाए थे । आनंद का कहना है कि यह कंपनी द्वारा एक सोची समझी साजिश है , ताकि वह उनसे एक मोटी फीस वसूल वसूल सकें। पति आनंद के बचाव में सोनम ने भी ट्वीट कर कहा की, “भयानक ग्राहक सेवा शर्मनाक है।”

27 जनवरी को आनंद आहूजा ने ट्वीट किया था और लिखा था कि, “क्या कोई @MYUS Shopaholic पर किसी को जानता है – मुझे हाल ही में भयानक अनुभव हुआ है। वे अनुचित तरीके से आइटम पकड़ रहे हैं, औपचारिक कागजी कार्रवाई को खारिज कर रहे हैं और किसी भी तर्क को स्वीकार करने से इनकार कर रहे हैं।” यदि यह  मामला अभी नहीं खत्म होता है तो यह कोर्ट तक भी पहुंच सकता ।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews