Sonu Sood ने मुंबई की लोकल ट्रेन में किया सफर, याद किए पुराने दिन, Video वायरल

Sonu Sood ने मुंबई की लोकल ट्रेन में किया सफर, याद किए पुराने दिन, Video वायरल

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। सोनू सूद (Sonu Sood) बॉलीवुड के एक ऐसे एक्टर हैं जो लोगों के लिए असल जिंदगी में भी हीरो है। कोरोना के मुश्किल समय में सोनू सूद ने बढ़-चढ़कर लोगों की मदद की है। इतना ही नहीं इसके बाद भी जहां जरूरत पड़ी वह मदद करते दिखाई दिए हैं। यही वजह है कि फैंस उन्हें बहुत पसंद करते हैं और एक्टर कुछ भी करें वह तुरंत ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगता है. हाल ही में उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को खुद सोनू ने शेयर किया है जिसकी वजह से कुछ लोग तो उनकी तारीफ कर रहे हैं वहीं कुछ ने उन्हें ट्रोल करना भी शुरू कर दिया है. हमेशा जमीन से जुड़े रहने वाले सोनू सूद ने जो वीडियो शेयर किया है। उसमें वह मुंबई की लोकल ट्रेन से सफर करते दिखाई दे रहे हैं। उन्हें मुंबई की लोकल ट्रेन से सफर करता देखकर फैंस बहुत ही खुश नजर आ रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं।

सोनू सूद ने अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि वह स्टेशन पर एक बेंच पर सो रहे हैं। तभी ट्रेन की आवाज आती है और वो उठ जाते हैं। उठते ही वह कहते हैं कि स्टेशन पर कोई चैन से सोने भी नहीं देता, लेकिन स्टेशन की जिंदगी जैसी है, वैसी कहीं नहीं मिल सकती। वीडियो को शेयर करते हुए सोनू सूद ने कैप्शन में लिखा है कि वह ट्रेन में सफर करने में माहिर हैं।

Must Read- Mandi Bhav: इंदौर में मूंग के दाम कमजोर, देखें 5 अक्टूबर 2022 का मंडी भाव

वीडियो में सोनू सूद को अपनी ट्रेन जर्नी के बारे में बातें करते हुए देखा गया है। कभी वह सीट पर सुकून से बैठे हैं तो कभी दरवाजे के पास खड़े होकर हवा खा रहे हैं। कभी हेंगर से लटक रहे हैं तो कभी साथ में सफर कर रहे लोगों से बातचीत करते हुए फोटो खींचा रहे हैं। आखिरी स्टेशन पर उतरने के बाद सोनू सूद ने वहां का पानी भी पिया और कहने लगे कि यह ऐसा पानी है जिसका मुकाबला दुनिया का कोई मिनरल वाटर भी नहीं कर पाएगा। ये सुपर हेल्दी है, बता दें कि स्ट्रगल के दिनों में सोनू सूद ने लोकल ट्रेन से बहुत सफर किया है और वह अपनी पुरानी यादों को ताजा करना चाहते थे। सोनू सूद के इस तरह से लोकल ट्रेन में सफर करने के बाद फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं उनकी मिनरल वाटर वाली बात कुछ लोगों को हजम नहीं हो रही है।

स्टेशन के पानी को मिनरल वाटर से कंपेयर करते हुए सोनू सूद की वीडियो को एक यूजर ने शेयर किया और लिखा कि कुछ भी बोल रहे हो। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि एक ही दिल है आप उसे कितनी बार जीत लोगे। एक यूजर ने कहा कि काश यह होता कि मैं भी उस ट्रेन में होता। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews