साउथ सिनेमा का जलवा, इस फिल्म के लिए कॉलेज ने दी छुट्टी, छात्रों में खुशी का माहौल

ट्रेलर देखकर यह दावा किया जा रहा है कि मूवी ब्लॉकबस्टर साबित होगी, लेकिन इन दोनों ही फिल्मों को टक्कर देने के लिए साउथ की मूवी आ रही है। अब यह फिल्म सिकंदर और जाट दोनों के लिए खतरा बन सकती है।
Bollywood Cinema

इन दिनों बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक सुपरस्टार्स की फिल्में रिलीज हो रही है। जिनमें सिकंदर और जाट का नाम शामिल है। जिसका ट्रेलर भी रिलीज किया जा चुका है। जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार भी मिल रहा है। ट्रेलर देखकर यह दावा किया जा रहा है कि मूवी ब्लॉकबस्टर साबित होगी, लेकिन इन दोनों ही फिल्मों को टक्कर देने के लिए साउथ की मूवी आ रही है, जो रिलीज होने से पहले ही करोड़ों रुपए कमा चुकी है।

साउथ फिल्मों का क्रेज लोगों की सर चढ़कर बोल रहा है। बता दें कि फिल्म ने पहले दिन के कलेक्शन के बराबर कमाई कर ली है। एक कॉलेज ने तो फिल्म के रिलीज होने वाले दिन छुट्टी का ऐलान कर दिया है।

छात्रों में खुशी का माहौल

दरअसल, इस फिल्म का नाम एल 2: एम्पुरान (L2: Empuraan) है। एक कॉलेज ने अपने स्टूडेंट को छुट्टी दे दी है और उनके लिए स्पेशल स्क्रीनिंग का भी इंतजाम किया गया है। बता दें कि 27 मार्च को बेंगलुरु के गुड शेफर्ड कॉलेज में छुट्टी का ऐलान किया है। कॉलेज छात्रों के लिए फ्री फर्स्ट डे फर्स्ट शो भी स्पॉन्सर कर रहा है। इससे छात्रों में खुशी का माहौल है। मैनेजमेंट ने मूवीटाइम सिनेमा, YGR मॉल, राजराजेश्वरी नगर में सुबह 7 बजे का शो पहले से ही बुक कर लिया है, जो कि पहला शो होगा। इसके लिए छात्रों को फ्री में टिकट मिलेंगे।

रिलीज होने से पहले की करोड़ों की कमाई

इस फिल्म की स्टार मोहनलाल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉलेज के अध्यक्ष मोहनलाल के बहुत बड़े फैन है। जिस कारण उन्होंने छुट्टी देने का ऐलान किया है और छात्रों के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग का इंतजाम किया है। बता दें कि रिलीज होने से पहले ही फिल्म ने 50 करोड रुपए का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन किया है। एडवांस बुकिंग में ही इतनी कमाई फिल्म के लिए जबरदस्त हिट वाली मानी जा रही है, जो कि इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म बन सकती है। अब यह फिल्म सिकंदर और जाट दोनों के लिए खतरा बन सकती है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews