‘स्पिरिट’ की शूटिंग के लिए जेल पहुंचे प्रभास, वायरल तस्वीरों ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता

प्रभास इन दिनों की फिल्म स्पिरिट की शूटिंग में जुटे हुए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल की तस्वीर को देखने के बाद ये जानकारी सामने आ रही है कि वह अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए हैदराबाद की चंचलगुड़ा जेल पहुंचे।
Spirit

साउथ सुपरस्टार प्रभास के पास इन दिनों कई फिल्म हैं, जिन पर वह काम कर रहे हैं। इन सारी फिल्मों में सबसे ज्यादा चर्चा स्पिरिट की हो रही है। इस मोस्ट अवेटेड फिल्म की शूटिंग जोश और से की जा रही है। अब ये खबर सामने आ रही है की फिल्म की शूटिंग के लिए प्रभास जेल तक पहुंचे गए हैं।

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को धमाकेदार बनाने की पूरी कोशिश की जा रही है। हाल ही में हैदराबाद के एक थिएटर में इसकी शूटिंग की गई थी। इसके बाद प्रभास अपनी फिल्म के लिए जेल पहुंच गए हैं। यह बताया जा रहा है कि हैदराबाद की चंचलगुड़ा जेल में फिल्म की शूटिंग की जा रही है।

स्पिरिट के लिए जेल पहुंचे प्रभास

स्पिरिट की शूटिंग पर जोर शोर से काम किया जा रहा है। टीम अलग-अलग जगहों पर शूटिंग कर रही है। कुछ दिनों पहले हैदराबाद के 45 साल पुराने विमल थिएटर में प्रभास शूटिंग करते हुए दिखाई दिए थे। वहीं अब उन्होंने चंचलगुड़ा सेंट्रल जेल में एक अहम सीन शूट किया है।

वायरल हुई तस्वीरें

बीते दिनों एक्टर को चंचलगुड़ा सेंट्रल जेल के पास देखा गया। जिसकी कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है। जानकारी के मुताबिक यहां कुछ मुख्य सीन शूट किए जाने वाले हैं। फैंसी अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद फिल्म में प्रभास को जेल होती हुई नजर आएगी लेकिन फिलहाल कुछ भी नहीं कहा जा सकता। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर में अपने हिस्से का काम लगभग पूरा कर लिया है। स्पिरिट की शूटिंग से फ्री होने के बाद वह जल्दी अपने दूसरे प्रोजेक्ट फौजी पर काम करना शुरू करेंगे।

नजर आएंगे ये कलाकार

इस फिल्म में प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी, विवेक ओबेरॉय और नादिया जैसे कलाकार नजर आएंगे। टी-सीरीज के बैनर तले बनाई जा रही इस फिल्म को 5 मार्च 2027 को थिएटर में रिलीज किया जाएगा। इसके बाद प्रभास फौजी और कल्कि 2 जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews