
Squid Game Season 2: साल 2021 में नेटफ्लिक्स की फेमस कुरियन सीरीज स्क्विड गेम का पहला सीजन रिलीज किया गया था। इस सीरीज में दुनिया भर में धमाल मचा दिया था। पहले सीजन के 9 एपिसोड में दिखाई गई कहानी ने इस जबरदस्त लोकप्रियता दिलाई थी। पहला सीजन देखने के बाद से ही दर्शकों को बेसब्री से इसके दूसरे सीजन का इंतजार था।
साल 2024 की फरवरी में इसके दूसरे सीज़न की घोषणा करते हुए ली जुंग जे का लुक भी शेयर किया गया था। वहीं अब मार्क्स नहीं रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।
कब रिलीज होगी Squid Game
1 अगस्त को इस सीरीज के फैंस को शानदार सरप्राइज मिला है। नेटफ्लिक्स में इसके दूसरे सीजन की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। इस साल दिसंबर में यह सीरीज अपने नए सीजन के साथ दर्शकों का मनोरंजन करेगी। शो के निर्माता ने इस बात की पुष्टि की है की सीजन 2 का प्रीमियर 26 दिसंबर को किया जाएगा।
सीजन 3 का ऐलान
सीजन 2 रिलीज डेट का ऐलान किए जाने के बाद निर्माता की तरफ से सीजन 3 को लेकर भी ऐलान कर दिया गया है। यह साल 2025 में रिलीज किया जाएगा। सीजन 3 इस सीरीज का आखिरी हिस्सा होगा।
सामने आया टीजर
सीरीज के सीजन 2 का एक टीचर वीडियो सामने आया है जिसमें एक नया ग्रुप गेम खेलता हुआ दिखाई दे रहा है। लाल और काले रंग के कपड़े पहने सैनिक किनारे पर खड़े हुए हैं और उन लोगों को देख रहे हैं जो दौड़ते हुए गिर रहे हैं और उनकी मौत हो रही है। टीजर वीडियो के कैप्शन में लिखा है असली खेल शुरू हो रहा है स्क्विड गेम सीजन 2, जो 26 दिसंबर को आ रहा है सिर्फ नेटफ्लिक्स पर। आखरी सीजन 2025 में आएगा।
View this post on Instagram
नजर आएंगे ये सितारे
स्क्विड गेम एक थ्रिलर शो है जो पूरी तरह से मौत का खेला जाने वाला खेल है। ली जुंग जे इसके लीड एक्टर है। दूसरे सीजन में उनके साथ ली ब्यूंग हुन और गोंग यू नजर आएंगे।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

