एक्ट्रेस के साथ डॉक्टर भी बनीं श्रीलीला, मिली MBBS की डिग्री, सामने आई ग्रेजुएशन सेरेमनी की तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीलीला ने एक्टिंग में तो पहचान बनाई ही है लेकिन पढ़ाई के मामले में भी वो अव्वल निकली हैं। उन्होंने अपनी MBBS की डिग्री हासिल कर ली है।
Sreeleela

श्रीलीला एक ऐसी एक्ट्रेस है जिन्हें तेलुगू और कन्नड़ सिनेमा में अपनी बेहतरीन एक्टिंग की वजह से पहचाना जाता है। उनकी उम्र भले ही कम है लेकिन जब वह पर्दे पर अपने किरदार को पेश करती हैं तब हर कोई उनका मुरीद हो जाता है। इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में अपना सफर जारी रखने के साथ अब एक्ट्रेस से पढ़ाई में भी कमाल कर दिखाया है। उन्होंने अपनी एमबीबीएस की डिग्री पूरी कर ली है।

ऐक्ट्रेस 2020 की बैच की स्टूडेंट है और 6 साल बाद उन्हें अपनी डिग्री मिल चुकी है। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है जो दीक्षांत समारोह की है। इसमें एक्ट्रेस को गाउन और टोपी पहने अपनी मेडिकल डिग्री लेते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान वो काफी खुश नजर आईं और उन्हें देखकर फैंस में भी खुशी छाई हुई है।

श्रीलीला को मिली एमबीबीएस की डिग्री

अपने बिजी फिल्मी शेड्यूल के बीच मेडिकल की पढ़ाई पूरी कर एक्ट्रेस ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें लगातार फिल्मों की शूटिंग और प्रमोशन करते हुए देखा गया। डॉक्टर की डिग्री हासिल की है जो उनके अनुशासन को दिखाती है। अपने काम के बीच पढ़ाई के लिए समय निकालकर उन्होंने अपना सपना पूरा कर लिया है।

खुश नजर आई एक्ट्रेस

एक्ट्रेस की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह दूसरे छात्रों के साथ स्टेज पर खड़ी हुई हैं। उन्हें जैसे ही डिग्री मिलती है वह अपनी फैमिली को गले लगाती हैं और मंच से नीचे उतरती हैं। इसके अलावा उन्हें शपथ लेते हुए भी देखा जा सकता है। जब ये घोषणा हुई कि वह आधिकारिक तौर पर 2020 बैच की डॉक्टर बन गई है तो वह अपने दोस्तों के साथ खुशी मनाती और मुस्कुराती नजर आती हैं।

कहां से हैं श्रीलीला

श्रीलीला अमेरिका के डेट्राइट में रहने वाले एक तेलुगू परिवार से हैं। उनकी मां डॉक्टर है और एक्ट्रेस का पालन पोषण बेंगलुरु में हुआ है। साल 2017 में तेलुगु फिल्म ‘चित्रांगदा’ से उन्होंने अपना एक्टिंग करियर शुरू किया। लीड एक्ट्रेस के तौर पर उनकी पहली फिल्म साल 2019 में आई कन्नड़ मूवी ‘किस’ थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड मूवी भारत में भी काम किया।

आने वाली फिल्में

एक्ट्रेस की आने वाली फिल्मों की बात करें तो उन्हें कार्तिक आर्यन के साथ अनुराग बसु की फिल्म में देखा जाने वाला है। दोनों कलाकारों की कैमिस्ट्री देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस को राजकुमार पेरियासामी की फिल्म में धनुष के साथ काम करते देखा जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews