Salman On Sidnaz Video: खूबसूरत और चुलबुली एक्ट्रेस शहनाज गिल इन दिनों सलमान खान के साथ अपनी आने वाली फिल्म किसी का भाई किसी की जान के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म की पूरी स्टारकास्ट जमकर प्रमोशन में जुटी हुई है और सभी को अलग-अलग शो में जाते हुए देखा जा रहा है।

शहनाज गिल टेलीविजन इंडस्ट्री की बहुत ही फेमस एक्ट्रेस हैं और उन्हें सलमान खान के काफी करीब भी माना जाता है। हर कोई उन्हें फिल्म में देखने के लिए बेताब है। हाल ही में पूरी टीम को कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में देखा गया था। यहां पर सलमान खान ने शहनाज और सिद्धार्थ को लेकर एक ऐसी बात बोल दी जिसकी हर जगह चर्चा हो रही है।

क्या बोले Salman On Sidnaz

कपिल शर्मा शो पर पहुंची फिल्म की पूरी स्टार कास्ट में जमकर धमाल मचाया। सभी यहां पर मौज मस्ती करते हैं और नाचते गाते हुए दिखाई दिए। तभी कपिल शहनाज से पूछते हैं कि वह इतनी प्यारी कैसे हैं, इस पर शहनाज ने अपने अंदाज में बताना शुरू किया।

शहनाज जवाब दे रही थी उसी बीच सलमान खान बोल पड़े कि इसको लेकर सोशल मीडिया में बहुत कुछ बोला जाता है। यह क्या सिडनाज सिडनाज लगा रखा है। सिद्धार्थ अब इस दुनिया में नहीं है वह जा चुका है, तो क्या यह जिंदगी भर सिडनाज करेगी। शादी नहीं करेगी? उसको भी घर बसाना है बच्चे करने हैं, तुम लोगों ने यह सब क्या लगा रखा है।

सलमान खान की यह बात सुनकर शहनाज भी इस पर हामी भरते नजर आई और जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो फैंस भी हैरान रह गए और उन्होंने सलमान खान की बात को सही बताया।

 

शहनाज का अंदाज

शो में पहुंची शहनाज ने बॉडी फिट ब्लैक टॉप और सीक्वेंस स्टाइलिश स्कर्ट पहनी हुई थी। जिसमें वो बहुत खूबसूरत लग रही थी। वहीं उन्होंने अपने साथ एक स्टाइलिश गोल्डन हैंडबैग कैरी किया हुआ था और गोल्डन एक्सेसरीज उन पर बहुत प्यारी लग रही थी। अपने बालों में पोनी बनाए उन्होंने पूरी महफिल का दिल जीत लिया।

इस दिन रिलीज होगी किसी का भाई किसी की जान

फिल्म किसी भाई किसी की जान की बात करें तो इसमें सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंद्र सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, अभिमन्यु सिंह, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। फरहाद सामजी के निर्देशन में बनाई गई इस फिल्म को 21 अप्रैल 2023 को रिलीज किया जाएगा।