सीरीज ‘द रेलवे मैन’ का खौफनाक टीजर आउट, रोंगटे खड़े कर देगी भोपाल गैस त्रासदी की कहानी

The Railway Man

The Railway Man: 2 दिसंबर 1984 यह वही दिन है जब मध्य प्रदेश के भोपाल की एक केमिकल फैक्ट्री से जहरीली गैस का रिसाव हुआ। जिसने हजारों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया और लाखों लोग इससे प्रभावित हुए। यह गैस कांड दुनिया के सबसे बड़े इंडस्ट्रियल डिजास्टर में से एक माना जाता है। अब इस मामले पर एक वेब सीरीज ‘द रेलवे मैन’ बनाई गई है जिसका शानदार टीजर आज रिलीज कर दिया गया है।

इस सीरीज को यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। जिसमें आर माधवन, बाबिल खान, केके मेनन और दिव्येंदु जैसे कलाकार लीड रोल में है। इस सीरीज का जो टीजर जारी किया गया है, उसमें दिखाए गए दृश्य किसी के भी रोंगटे खड़े कर सकते हैं।

सामने आया ‘द रेलवे मैन’ का टीजर

इस वेब सीरीज का जो टीजर सामने आया है उसकी शुरुआत आधी रात को फैक्ट्री से लीक हुई गैस से की गई है। बैकग्राउंड से आवाज आ रही है एक हादसा हुआ है, बड़ा हादसा। भोपाल की केमिकल फैक्ट्री से गैस लीक हो गई है। शहर का गला घुट रहा है, भोपाल जंक्शन इस वक्त मैप से गायब हो गया है। ‘द रेलवे मैन’ उन लोगों पर बनाई गई कहानी है, जिन्होंने इस मुश्किल घड़ी में फंसे हुए लोगों की सहायता की और उनकी जान बचाई।

चार रियल लाइफ हीरो

इस सीरीज में चार रियल लाइफ हीरो की कहानी बताई गई है जिन्होंने सैकड़ो लोगों की जान बचाई। आर माधवन को सेंट्रल रेलवे के जीएम रति पांडे का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। केके मेनन स्टेशन मास्टर, बाबिल खान लोको पायलट और दिव्येंदु कांस्टेबल के किरदार में दिखाई देंगे। इन चारों ने मिलकर शहर के लोगों की जान बचाने के लिए उन्हें बाहर भेजने की प्लानिंग की थी। इस टीजर में कई ऐसे सीन दिखाई देंगे, जो आपके रोंगटे खड़े कर देंगे।

कब आएगी सीरीज

‘द रेलवे मैन’ सीरीज की बात करें तो इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाने वाला है। ये 4 एपिसोड में तैयार की गई है जिसमें चारों एक्टर्स बेहतरीन प्रदर्शन करते नजर आएंगे। इसे 18 नवंबर 2023 को रिलीज किया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews