Govinda से तलाक की खबरों पर Sunita Ahuja ने दिया रिएक्शन, वीडियो वायरल

पिछले कुछ दिनों से गोविंदा और सुनीता आहूजा का नाम चर्चा में बना हुआ है। यह दोनों अपने तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब इन खबरों पर एक्टर की पत्नी ने रिएक्शन दिया है।
Sunita Ahuja

इस समय बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Suita Ahuja) काफी चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, कुछ दिनों पहले मीडिया के आगे सुनीता ने कुछ ऐसा बोल दिया, जिसे सुनने बाद ऐसा लगने लगा कि अपनी शादी के 37 साल बाद यह कपल अलग होने जा रहा है। इतने सालों से हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे इस कपल के अलग होने की जानकारी ने फैंस को काफी हैरान कर दिया था।

कुछ दिनों पहले सुनीता को अपने बेटे के साथ देखा गया था। जहां उन्होंने यह कहा था कि वह अपनी गर्लफ्रेंड यानी काम के साथ हैं। इस बयान के बाद यह प्रयास लगाया जा रहे थे कि गोविंदा और सुनीता अलग हो रहे हैं। दूसरी तरफ गोविंदा के एक मराठी एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने के चर्चे भी होने लगे थे। यह भी बताया गया कि सुनीता ने तलाक का नोटिस भेज दिया है। हालांकि, बाद में पता चला कि दोनों के बीच अनबन हुई थी, जिसे अब सुलझा लिया गया है। इसी बीच सुनीता आहूजा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Govinda और Sunita Ahuja ले रहे तलाक

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का एक वीडियो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गोविंदा से तलाक को लेकर चल रही खबरों पर उन्होंने अपना रिएक्शन दिया है। खबरों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि “अलग-अलग रहने का यह मतलब है कि जब उन्होंने पॉलिटिक्स ज्वाइन किया तो सारे कार्यकर्ता घर पर आते रहते थे। हमारी जवान बेटी है हम शॉर्ट्स पहन कर घूमते हैं इसलिए हमने सामने एक ऑफिस ले लिया था। तलाक की खबरों पर सुनीता ने कहा था कि “गोविंदा और मुझे इस दुनिया में अगर कोई माई का लाल अलग कर सकता हो तो सामने आकर दिखाए।”

https://youtu.be/ZA7kLWw-T0w

पुराना है वीडियो

बता दें जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वह कुछ महीने पहले लिए गए इंटरव्यू के दौरान का है। इस दौरान सुनीता ने बताया था कि वह और गोविंद अलग-अलग रहते हैं और यह जानने के बाद तमाम तरह के सवाल उठाए जाने लगे थे। सुनीता को अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में काफी बातें करते हुए देखा जा चुका है उन्होंने बताया है कि वह सारी चीज खुद ही सेलिब्रेट कर लेती हैं और अकेले अपनी जिंदगी जीना पसंद करती हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews