‘बॉर्डर 2’ से गदर मचाने के बाद अब इस बिग बजट फिल्म का हिस्सा बनेंगे सनी देओल, जमकर करेंगे एक्शन

सनी देओल के साथ जेपी दत्ता ने कई फिल्मों में काम किया है। अब ये खबर सामने आ रही है कि वह प्रोडक्शन हाउस के बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने वाले हैं। चलिए ये कौन सी फिल्म होगी ये जान लेते हैं।
Sunny Deol

1997 में आई सनी देओल की फिल्म बॉर्डर दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। इसकी सफलता के 29 साल बाद जेपी दत्ता की बेटी निधि ने इसका दूसरा हिस्सा रिलीज किया। अपनी रिलीज के साथ इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया। दूसरी फिल्म के समय यह बताया गया था कि तीसरी फिल्म पर काम चल रहा है।

अब यह खबर सामने आ रही है की बॉर्डर 3 के साथ निधि अपने पिता की वॉर ड्रामा फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने में लगी हैं। इसके साथ वह आर्म्ड फोर्सज पर आधारित कहानियों का सिनेमैटिक यूनिवर्स तैयार कर रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि सनी इसका हिस्सा हो सकते हैं। चलिए इस बारे में जान लेते हैं।

देशभक्ति से बिल्कुल अलग होगी फिल्म

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निधि एक फेंटेसी एडवेंचर फ्रैंचाइजी पर काम कर रही हैं। जेपी दत्ता के प्रोडक्शन में बनने वाली ये फिल्म देशभक्ति फिल्मों से बिल्कुल अलग होने वाली है। यह कहा जा रहा है कि यह बहुत महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है जिसे देश की अलग-अलग लोकेशन पर शूट किया जाएगा। निधि इस फिल्म की कहानी और कास्टिंग का हिस्सा है और इस साल के अंत तक फ्लोर पर ला सकती हैं।

सनी देओल बनेंगे हिस्सा

जेपी दत्ता के साथ सनी देओल का लंबा सफर देखने को मिला है। इन दोनों ने यतीम, क्षत्रिय, बॉर्डर, एलओसी कारगिल और बॉर्डर 2 जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। ऐसे में यह कहा जा रहा है कि अब बनने वाली वायु सेना पर आधारित फिल्म में भी सनी देओल मुख्य भूमिका में नजर आ सकते हैं। हालांकि, अब तक इस बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

नए जॉनर की फिल्मों का ट्रायल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रोडक्शन हाउस की ओर से यह कोशिश की जा रही है कि वह नए जॉनर की फिल्मों को बना सके। ऐसा इसलिए ताकि पुरानी पहचान के साथ-साथ अब नए क्षेत्र में भी पहचान बनाई जा सके। बॉर्डर 3 जैसी फिल्म प्रोडक्शन हाउस की पुरानी विरासत को आगे बढ़ाएगी और फेंटेसी ड्रामा जैसी नई फिल्म से इस नया क्रिएटिव डायरेक्शन मिलेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews