Ikka ट्रेलर लॉन्च पर फटे जूते पहन पहुंचे सनी देओल, यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट

बीते दिनों सनी देओल की फिल्म इक्का का ट्रेलर रिलीज किया गया। यहां से एक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उनके जूते फटे हुए दिखाई दे रहे हैं।
Sunny Deol

बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म इक्का के प्रमोशन में लगे हुए हैं। बॉर्डर 2 से सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद वह अपनी इस फिल्म के जरिए ओटीटी पर धूम मचाने वाले हैं। इस फिल्म में उनका एकदम अलग अंदाज नजर आने वाला है।

सोमवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है जो फैंस को बहुत पसंद आया है। ट्रेलर रिलीज को लेकर इवेंट भी आयोजित किया गया था जिसमें सनी देओल ने अपनी मौजूदगी से सभी का दिल जीत लिया। हालांकि, इस दौरान एक्टर के जूते की भी खूब चर्चा हो रही है और सोशल मीडिया पर वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है।

सनी देओल का वीडियो वायरल

इक्का के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सनी देओल ने जो जूते पहने हुए थे वह फटे हुए थे। एक्टर का ओवरऑल ड्रेस अप हमेशा की तरह डैशिंग नजर आ रहा था। लेकिन जब नजरें उनके जूते पर गई तो सोशल मीडिया पर सवालों की झड़ी लग गई। जो वीडियो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि सनी का जूता एड़ी के यहां से फटा हुआ दिखाई दे रहा है।

फैंस ने किए मजेदार कमेंट

एक्टर की वीडियो सामने आने के बाद फैंस इसपर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कोई जूते की कीमत बता रहा है तो किसी का कहना है कि पंप उखाड़ते वक्त थोड़े घिस गए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि हो सकता है उन्होंने अपने पापा के जूते पहने हो वह अभी भी दुख में हैं। एक ने कहा अरे जींस फटी हो सकती है तो जूते भी क्यों नहीं भाई, इट्स ओके। एक ने पूछा क्या सनी के पास पैसे नहीं है। वहीं एक यूजर ने लिखा एडमिन तुझे सनी का ढाई किलो का हाथ पड़ गया ना तब अक्ल आएगी।

कब आएगी इक्का

एक्टर की फिल्म इक्का की बात करें तो यह नेटफ्लिक्स पर 10 जुलाई 2026 को रिलीज की जाने वाली है। फिल्म में उनके साथ अक्षय खन्ना और दिया मिर्जा जैसे सितारे मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके जरिए सनी अपना ओटीटी डेब्यू कर रहे हैं। यह फिल्म सिद्धार्थ पी मल्होत्रा के डायरेक्शन में बनाई गए हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews