Sunny Deol बचपन से बनना चाहते थे एक्टर, चर्चा में रही गरम मिजाजी, जानें एंग्री मैन के मजेदार किस्से

Sunny Deol

Sunny Deol Birthday: बॉलीवुड के एंग्री यंग मैन के नाम से प्रसिद्ध सनी देओल ने अपनी फिल्म में कई दमदार किरदार निभाए हैं जो दर्शकों के दिल में आज भी बसे हुए हैं। उनकी कुछ फिल्मों के डायलॉग तो ऐसे भी हैं जो लोगों की जुबान पर रटे हुए हैं। कातिया हो या फिर हिंदुस्तान जिंदाबाद अपने हर दमदार किरदार से सनी देओल ने दर्शकों के बीच गहरी छाप छोड़ी है। 19 अक्टूबर 1957 को पंजाब के साहनेवाल में जन्मे सनी आज अपना 66 वां जन्मदिन मना रहे हैं। चलिए आज हम आपको उनके असली नाम से लेकर जिंदगी से जुड़े कुछ खास पहलुओं से रूबरू करवाते हैं।

बचपन से बनना था एक्टर

सबसे पहले तो हम आपको बता दें कि सनी देओल का असली नाम अजय सिंह देओल है। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने निकनेम के साथ एंट्री ली थी और उसके बाद वह इस नाम से पहचाने जाने लगे। उन्हें बचपन से ही एक्टर बनना था और इसके लिए उन्होंने बर्मिंघम के ओल्ड वर्ल्ड थिएटर से इसकी शिक्षा भी हासिल की। फिल्म बेताब से उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा और अपनी एक्टिंग का ऐसा जादू चलाया की वह एक समय के बेस्ट एक्शन हीरो हुआ करते थे।

गुपचुप की थी शादी

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन सीरियस से दिखने वाले सनी देओल अपनी पर्सनल जिंदगी में काफी कूल है। बड़े पर्दे पर जिस तरह से दर्शक उन्हें थ्रिलर अवतार में देखते हैं उनकी निजी जिंदगी भी इन सब चीजों भरपूर रही है। उन्होंने 1994 में अपनी पत्नी पूजा से इंग्लैंड में गुपचुप शादी की थी। उनकी पत्नी का असली नाम लिंडा है और वह ब्रिटिश इंडियन मूल की हैं। पूजा के पिता भारतीय थे और उनकी मां ब्रिटिश थी। सनी देओल बॉलीवुड के उभरते हुए सितारे थे और अपने करियर के लिए उन्होंने काफी समय तक अपनी शादी की बात को छुपा कर रखा था। पूजा ने भी सनी देओल के साथ एक फिल्म में काम किया है जिसका नाम हिम्मत था।

16 साल तक शाहरुख से मनमुटाव

सनी देओल जब अपने करियर के अच्छे दौर में थे तब उन्हें फिल्म ‘डर’ मिली थी। इसमें वह हीरो के किरदार में थे और शाहरुख को विलेन का किरदार निभाते हुए देखा गया था। शाहरुख उसे समय इंडस्ट्री में नहीं थे और जैसे-जैसे फिल्म की शूटिंग आगे बढ़े वैसे-वैसे सनी को लगा की विलेन के किरदार की स्क्रीन टाइमिंग उनके किरदार से ज्यादा है। शाहरुख विलेन बने थे फिर भी उन्हें बहुत पापुलैरिटी हासिल हुई और इस बात से एक्टर इतना ज्यादा गुस्सा हो गए कि उन्होंने शाहरुख के साथ कभी भी दोबारा काम नहीं किया। बताया जाता है कि इस बात को लेकर सनी और शाहरुख के बीच लड़ाई भी हुई थी और फिर 16 सालों तक इन्होंने एक दूसरे से बात नहीं की।

दबाया अनिल का गला

सनी देओल जिस तरह से दर्शकों को पर्दे पर नजर आते हैं वह वाकई में उसे किरदार में अपनी जान डालने के लिए पूरी तरह से उसमें डूब जाते हैं। इसी तरह से जब 1986 में अनिल कपूर के साथ उनकी फिल्म राम अवतार रिलीज हुई थी तब गला दबाने वाले सीन के दौरान उन्होंने वाकई में जोर से अनिल का गला दबा दिया था। जिसके बाद अनिल ने सेट पर खूब हंगामा किया था और कहा था कि सनी देओल ने यह सब जानबूझकर किया। इसके बाद इन दोनों को एक बार फिर फिल्म इंतकाम में काम करते हुए देखा गया। एक चिल्लाने के सीन के दौरान यह दोनों एक दूसरे के बहुत करीब आने लगे और गुस्सा हो गए। इन इन दोनों की लड़ाई बढ़ती जा रही थी जिसे वहां मौजूद क्रू मेंबर्स ने रोका। एक समय ऐसा भी आया जब गदर के बाद सनी को फिल्मों के ऑफर मिलना बंद हो गए। बीच-बीच में उन्होंने कुछ फिल्मों में काम तो किया लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। अब गदर 2 के साथ उन्होंने धमाकेदार वापसी कर ली है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews