
Gadar 2 Trailer Launch Event: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और अमीषा पटेल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गदर 2 को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिन फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट मुंबई में रखा गया था। यहां पर फिल्म की पूरी टीम मौजूद थी। इस दौरान सनी देओल को इमोशनल होते हुए देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इमोशनल हुए सनी देओल
गदर 2 के ट्रेलर को फैंस ने जिस तरह का रिस्पांस दिया है। उसे देखकर सनी देओल इमोशनल हो गया और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। एक्टर ने कहा कि यहां पर बारिश हो रही है और उन्हें लग रहा था कि पता नहीं ट्रेलर को रिस्पांस मिलेगा भी या नहीं, लेकिन यहां पर कोने-कोने से लोग पहुंचे हैं। एक्टर ने कहा कि यह देखकर वह गदगद हो गए हैं। ये सब बोलते हुए तारा सिंह की आंखों में आंसू आ गए और सकीना उन्हें संभालती दिखाई दी।
View this post on Instagram
सियासी खेल पर दिया बयान
बुधवार को रिलीज किए गए गदर 2 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सनी देओल को भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे सियासी खेल पर बयान देते हुए देखा गया। एक्टर ने कहा कि दोनों मुल्कों की जनता शांति और अमन चाहती है। बात फिल्म की करें तो यह साल 2001 में आई फिल्म गदर का सीक्वल है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म में सनी देओल के साथ अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर जैसे सितारे नजर आने वाले हैं।
OMG 2 से होगा मुकाबला
गदर 2 को 11 अगस्त को रिलीज किया जाने वाला है और इस दिन अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 भी रिलीज हो सकती है। कुछ दिनों पहले इसका टीजर सामने आया था, जिसे जबरदस्त रिस्पांस मिला था। हालांकि, अब सेंसर बोर्ड इस फिल्म के बारे में विचार विमर्श कर रहा है। फिल्म को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति है ऐसे में यह अभी रिलीज होगी या नहीं यह बड़ी बात है।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

