‘गदर’ स्टार को पसंद आया ‘एनिमल’ के विलेन का अंदाज, सनी देओल ने बॉबी पर जमकर लुटाया प्यार

Animal

Animal: बॉलीवुड के चर्चित एक्टर रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘एनिमल’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। पहला शो देखने के बाद दर्शक इसे अच्छा रिस्पांस देते हुए दिखाई दे रहे हैं। बीते दिनों फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे थे। आलिया भट्ट भी अपने पति की फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंची थी और इसके अलावा अन्य सितारों की फैमिली को भी यहां पर देखा गया था। अब फिल्म में विलेन के किरदार में नजर आए बॉबी देओल के भाई और इंडस्ट्री के एंग्री मैन सनी देओल को अपने भाई की तारीफ करते हुए देखा गया है।

सनी ने की तारीफ

फिल्म ‘एनिमल’ ने रिलीज होते ही धमाल मचाना शुरू कर दिया है और लोग इसकी जमकर तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं। तारीफ करने वाले लोगों में सनी देओल का नाम भी जुड़ चुका है। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए अपने भाई बॉबी देओल की जमकर तारीफ की है। एक्टर ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की है, जिन पर फैंस जमकर प्यार लुटाते दिखाई दे रहे हैं। बॉबी के साथ अपनी कुछ शानदार तस्वीरें शेयर करते हुए सनी ने उनके साथ एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने एनिमल के लिए पूरी स्टार कास्ट को शुभकामनाएं दी है और लिखा कि “मेरे भाई ने दुनिया को हिला कर रख दिया।” उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।

View this post on Instagram

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

धमाल मचा रही एनिमल

फिल्म ‘एनिमल’ के रिलीज होने के बाद हर कोई इसकी तारीफ करता हुआ दिखाई दे रहा है। एडवांस बुकिंग के मामले में इस फिल्म ने अच्छी खासी कमाई की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके 7 लाख टिकट एडवांस में ही बिक चुके हैं। टिकट के इस आंकड़े को देखते हुए यह कहा जा रहा है कि यह पहले ही दिन वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। यह एक गैंगस्टर फैमिली की कहानी है जिसमें रणबीर कपूर के साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना को मुख्य किरदारों में देखा जा रहा है। अनिल कपूर ने रणबीर के पिता का किरदार निभाया है। फिल्म में इमोशन, ड्रामा और एक्शन एक साथ देखने को मिलेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews