एयरपोर्ट पर पत्नी संग नजर आए सनी देओल, पैपराजी को दिए पोज, हैरान हुए फैंस

सनी देओल को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर अपनी पत्नी पूजा के साथ देखा गया। इस दौरान एक्टर ने फोटोग्राफर्स के सामने अपनी पत्नी संग तस्वीरें क्लिक करवाई।
Sunny Deol

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म रामायण को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। नितेश तिवारी की इस फिल्म में उन्हें हनुमान के किरदार में देखा जाएगा। दर्शक उन्हें इस लुक में देखने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

अपनी फिल्म की चर्चा के बीच एक्टर को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। यहां सबसे खास बात ये थी कि उनके साथ पत्नी पूजा भी नजर आईं। देओल फैमिली की औरतों को अक्सर लाइमलाइट से दूर रहना पसंद है। लेकिन इस बार जो हुआ उसने सभी को हैरान कर दिया।

पत्नी पूजा संग नजर आए सनी देओल

इस बार जब सनी देओल को एयरपोर्ट पर देखा गया तो उनके साथ पत्नी पूजा भी मौजूद थी। एक्टर ने पैपराजी को पत्नी के साथ तस्वीरें लेने की परमिशन भी दी। जिससे पैप्स और फैंस दोनों ही काफी खुश नजर आए।जो वीडियो सामने आया है उसमें सनी अपनी कार से उतरते हैं और उनके पीछे पूजा नजर आती हैं। पहले तो तेजी से एयरपोर्ट के एंट्री गेट की तरफ जाते हैं लेकिन फिर बीच में रुककर पत्नी का इंतजार करते हैं। इस दौरान सनी ने ऑलिव ग्रीन शर्ट, ब्लू डेनिम और व्हाइट स्नीकर्स पहने थे। वहीं पूजा को सफेद शर्ट और काली पैंट पहने सिंपल लुक में देखा गया।

पैपराजी ने ली तस्वीरें

पैपराजी को इस बारे में काफी खुश होते हुए देखा गया कि सनी ने फटॉग्रफर्स को पत्नी के साथ तस्वीरें खींचने की अनुमति जो इसके पहले उन्होंने शायद ही कभी किया है। तस्वीरें देखने के बाद फैंस का रिएक्शन भी सामने आ रहा है। एक ने कहा भाभी बहुत सुंदर है और दूसरे का कहना था यह दुर्लभ नजारा है। फैंस सनी से उनकी यात्रा के बारे में पूछते दिखाई दिए। वहीं कुछ लोग इन्हें मेड फॉर ईच अदर बता रहे थे।


बता दें कि देवल परिवार के लड़के जहां इंडस्ट्री में अपने नाम का डंका बजा रहे हैं। वहीं बहू बेटियों को अक्सर लाइमलाइट से दूर रहते हुए देखा जाता है। धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश देओल भी मीडिया से हमेशा दूर रहीं। सनी की बहन विजेता और अजीता को भी अपना निजी जीवन लाइम लाइट से दूर रखते देखा गया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews