सनी लियोनी ने किया माधुरी दीक्षित के आइकॉनिक सॉन्ग “Mera Piya Ghar Aaya” का रीमेक, टीजर रिलीज

Mera Piya Ghar Aaya 2.0

Mera Piya Ghar Aaya 2.0

Mera Piya Ghar Aaya 2.0 : इन दिनों बॉलीवुड में लगातार पुराने गानों का रीमेक बनाकर तैयार किया जा रहा है जिन्हें फैंस भी बेहद पसंद कर रहे हैं। दरअसल अधिकतर लोगों को पुराने गाने सुनना पसंद नहीं होता है। वह आज के जमाने के नए गानों को सुनना पसंद करते हैं। ऐसे में उनकी पसंद को देखते हुए लगातार मेकर्स द्वारा पुराने गानों में ही बदलाव कर नए रीमेक तैयार किए जा रहे हैं। हालांकि आज भी लोगों के जहन से पुराने गानों का खुमार उतरा नहीं है। लोग आज भी उन्हें सुनना पसंद करते हैं। जिन्हें पुराने गाने पसंद होते हैं वह उन्हें ही सुनना पसंद करते हैं।

साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म याराना के पॉपुलर गाने मेरा पिया घर आया एक ऐसा गाना है जो लोगों का आज भी उतना ही पसंदीदा है जितना पहले हुआ करता है। इस गाने में एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने अपने डांस से लोगों का दिल धड़का दिया था। आज भी इस आईकॉनिक गाने को बेहद पसंद किया जाता है। लेकिन करीब 28 साल बाद अब इस गाने का रीमके बना कर तैयार किया गया है जिसका टीजर आज यानी गुरुवार के दिन रिलीज किया जा चुका हैं। इस गाने में एक्ट्रेस सनी लियोन नजर आ रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा “Mera Piya Ghar Aaya 2.0” का टीजर

सनी लियोन मेरा पिया घर आया 2.0 में अपने डांस मूव से फैंस का दिल धड़कते हुई नजर आ रही है। जैसा कि आप सभी जानते हैं सनी को आइटम सांग्स के लिए जाना जाता है। वह अधिकतर फिल्मों में आइटम सांग्स पर डांस करते हुए नजर आ चुकी है। ऐसे में उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। ऐसे में फैंस उनके हर गाने को बेहद पसंद करते हैं। वहीं हाल ही में रिलीज हुए टीजर को भी काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। आपको बता दे, सनी लियोनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर मेरा पिया घर आया 2.0 का टीजर शेयर किया है।

गाने से माधुरी दीक्षित को दिया गया स्पेशल ट्रिब्यूट

माधुरी दीक्षित को स्पेशल ट्रिब्यूट के तौर पर इसे तैयार किया गया है। इसको शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि उन्हें इस बात की काफी खुशी हो रही है, उन्हें माधुरी दीक्षित के इस आइकॉनिक सॉन्ग के रीमेक को करने का मौका मिला है। सोशल मीडिया पर ये गाना वायरल हो रहा है। फैंस इसका पूरा वीडियो देखने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक है। जल्द ही मेरा पिया घर आया 2.0 का पूरा सॉन्ग रिलीज कर दिया जाएगा। कहा जा रहा है कि 8 अक्टूबर के दिन इसे रिलीज किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews