मेकर्स ने शेयर किया ‘Supergirl’ का फर्स्ट लुक, लेडी सुपरहीरो को देख एक्साइटेड हुए फैंस

स्पाइडर-मैन बैटमैन और सुपरमैन के फैंस तो कई सारे हैं। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि सुपरगर्ल्स के फैंस भी बनने वाले हैं। सुपरमैन मेकर डीसी फिल्म्स ने मूवी सुपरगर्ल का पहला लुक आउट कर दिया है।
Supergirl

जब भी कोई सुपर हीरो फिल्म आती है लोगों के बीच उसकी जमकर प्रेस देखने को मिलता है। स्पाइडर-मैन हो या फिर सुपरमैन इसे देखने वाले दर्शकों की संख्या अनगिनत है। इसी साल सुपरमैन फ्रेंचाइजी की नई फिल्म रिलीज की गई है जिसमें चंद दिनों में बॉक्स ऑफिस पर अपना राज जमा लिया है। रिलीज के एक हफ्ते में ही डीसी फिल्म्स ने अब एक और बड़ा धमाका कर दिया है।

डीसी फिल्म्स की दो फिल्मों का दर्शक कुछ समय से इंतजार कर रहे हैं। एक तो सुपरमैन है जिसे सिनेमाघर में रिलीज कर दिया गया है। यह बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन कर रही है। वहीं दूसरी फिल्म सुपर गर्ल है जिसका पहला लुक हाल ही में रिलीज किया गया है।

सुपरगर्ल का पहला लुक (Supergirl)

बीती रात मेकर्स ने सुपरगर्ल का पहला लुक शेयर किया है। घंटे भर में यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग जमकर उसकी तारीफ करते दिखाई दिए। इस पोस्ट में सुपर गर्ल सॉफ्ट ड्रिंक पीती हुई दिखाई दे रही है। यह सुपर गर्ल और कोई नहीं बल्कि मिली अल्कॉक हैं। पोस्टर शेयर करते हुए लिखा गया है लुक आउट 2026।

View this post on Instagram

A post shared by Warner Bros. (@warnerbros)

एक्साइटेड हुए फैंस

फिल्म का पोस्ट देखने के बाद दर्शकों का उत्साह बढ़ गया है और वह कमेंट सेक्शन में इसे जाहिर करते हुए दिखाई दिए। एक यूजर ने कहा ‘ओह माय गॉड’ तो दूसरे का कहना था कि ‘इंतजार कर रहा हूं।’ एक यूजर ने कहा न्यू डीसी एरा में आपका स्वागत है। फैंस इस पोस्ट को देखने के बाद अपनी भावनाओं को कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं। वह बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

कौन है एक्ट्रेस

बता दें कि सुपरगर्ल एक्ट्रेस मिली अल्कॉक ऑस्ट्रेलिया कलाकार है जो अपनी कॉमेडी ड्रामा के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपनी शानदार भूमिका से दर्शकों का दिल जीता है। अब उन्हें सुपर गर्ल की भूमिका में देखने के लिए सभी बेताब है। इस फिल्म को 26 जून 2026 को रिलीज होने की बात कही जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews