बड़े पर्दे का बाद अब OTT पर मचेगी सुपरमैन की धूम, जानें कब और कहां कर सकते हैं स्ट्रीम

सुपरमैन फ्रेंचाइजी दर्शकों के बीच बहुत लोकप्रिय है। जुलाई में इसे रिलीज किया गया था और अब यह जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होगी।
Superman

सुपरमैन (Superman) हॉलीवुड सिनेमा की सबसे सुपरहिट फ्रेंचाइजी में से एक है। इसके हर सीजन में दर्शकों को एक से बढ़कर एक कहानी देखने को मिली है। फिल्म को हाल ही में नए अवतार में रिलीज किया गया था। डेविड कोरेंसवेट ने इस फ्रेंचाइजी में सुपरमैन के रूप में एंट्री ली है। इस फिल्म ने विदेशों में ही नहीं बल्कि भारत में भी खूब धूम मचाई है।

सिनेमाघर में जेम्स गन की इस फिल्म ने जबरदस्त धमाल मचाया है। अब ये ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार है। अगर आपने भी हॉलीवुड की सुपर हीरो फ्रेंचाइजी अब तक नहीं देखी है तो अब आप इसे घर बैठे देख सकते हैं। चलिए आपको बता देते हैं कि इसे कब और कहां स्ट्रीम किया जाएगा।

ओटीटी पर रिलीज होगी सुपरमैन (Superman)

11 जुलाई को सुपरमैन दुनिया भर में रिलीज की गई थी। ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से इस फिल्म को काफी अच्छा रिस्पांस मिला था। भारतीय दर्शकों ने भी इसे बहुत पसंद किया। इंडिया में यह कमर्शियल लेवल पर भी सक्सेसफुल साबित हुई। अब अगर आप इसे ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो यह 15 अगस्त को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

मेकर्स ने बताया कब होगी रिलीज

डायरेक्टर जेम्स में सुपरमैन के पोस्टर के साथ 8/15 लिखा हुआ पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट को देखकर साफ तौर पर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह 15 अगस्त को दर्शकों के लिए ऑनलाइन उपलब्ध हो जाएगी। आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो के साथ एप्पल टीवी पर भी देख सकते हैं। फिल्म की ओटीटी पर घोषणा होने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं।

भारत में कैसा रहा प्रदर्शन

हॉलीवुड की फिल्में हमे से ही भारत में लोगों को काफी पसंद आई है। सुपरमैन को भी कुछ इसी तरह की सफलता मिली। 2025 में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का कलेक्शन 60 करोड़ के आसपास रहा। हॉलीवुड फिल्म होने के नाते यह एक जबरदस्त आंकड़ा कहा जा सकता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews