
Sushmita Sen : सुष्मिता सेन प्रमुख भारतीय फ़िल्मी अदाकारा हैं, जिन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग और खूबसूरती से दर्शकों का दिल जीता है। वे कई प्रमुख हिट फ़िल्मों जैसे कि “दस” (Dastak), “मैनें प्यार किया” (Maine Pyar Kiya) और “बिवी न. 1” (Biwi No. 1) में काम कर चुकी हैं। वे अपने करियर में कई पुरस्कारों को भी अपने नाम किया है। वहीं, साल 1994 में अभिनेत्री ने मिस यूनिवर्स कंटेस्ट में भारत का प्रतिष्ठित खिताब जीता था, जिससे वे पहली भारतीय मिस यूनिवर्स बनी थीं। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दिवाली पार्टी में पहुंची सुष्मिता सेन
बता दें कि अभिनेत्री फिल्मी करियर से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। इसी बीच वह दिवाली पार्टी में पहुंची। इस दौरान उन्हें एक्स ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ स्पॉट किया गया। जिसे वूम्पला द्वारा ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया है, जिसमें दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रही हैं। बता दें कि दोनों फिल्म निर्माता विशाल गुरानी की दिवाली पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में अन्य सेलिब्रिटिस भी पहुंचे थे।
देखें वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहमन और सुष्मिता मीडिया के सामने फोटो खिचवाएं, जिसके लिए वो पोज भी दे रहे थे। जिसमें दोनों एक-दूसरे के काफी करीब देखे जा सकते हैं। जिसे देखने के बाद फैंस के बीच ये वीडियो चर्चा का विषय बन गई है। प्रशंसक तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। उन्होंने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है कि शायद दोनों का पैचअप हो गया है।
View this post on Instagram
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

