IMDb पर 7.1 की रेटिंग वाली इस फिल्म के दीवाने हो जाएंगे आप! कहानी ऐसी कि कभी नहीं भूल पाओगे

अगर आप सस्पेंस थ्रिलर फिल्में देखने के शौकीन हैं तो आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसे देखने के बाद आपका दिमाग पूरी तरह घूम जाएगा। 50 मिनट के बाद इस फिल्म की कहानी इस तरह पलट जाती है कि हर कोई हैरान रह जाता है।
IMDb पर 7.1 की रेटिंग वाली इस फिल्म के दीवाने हो जाएंगे आप! कहानी ऐसी कि कभी नहीं भूल पाओगे

इस समय ओटीटी की दुनिया पर वेब सीरीज का राज है, लेकिन कुछ फिल्में आज भी लोगों को खूब पसंद आती हैं। वेब सीरीज के इस दौर में भी कुछ ऐसी फिल्में रिलीज हो रही हैं जो वेब सीरीज से ज्यादा पसंद की जा रही हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही सस्पेंस थ्रिलर मूवी के बारे में बता रहे हैं जिसे देखने के बाद आप भी इसकी तारीफ करेंगे। इस फिल्म की कहानी को खूब पसंद किया जा रहा है। 2025 के इस साल में अलग-अलग तरह की फिल्में आईं और लोगों के दिलों पर राज किया। आज हम आपको एक Malayalam सस्पेंस थ्रिलर फिल्म के बारे में बता रहे हैं।

यूं तो मलयालम भाषा में बनी चुनिंदा फिल्में ही पसंद आती हैं, लेकिन आज हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसे IMDb पर भी शानदार रेटिंग मिली है। ओटीटी पर भी इसे गजब का रिस्पॉन्स मिल रहा है। चलिए जानते हैं यह मूवी कौन सी है और आप इसे कहां देख सकते हैं।

जानिए इस फिल्म का नाम क्या है

दरअसल जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं उसका नाम सूत्रवाक्यम है। यह मलयालम फिल्म लोगों को खूब पसंद आ रही है। रिलीज के कुछ समय बाद ही इस फिल्म को ओटीटी पर भी रिलीज कर दिया गया था। जैसे ही इसे ओटीटी पर लाया गया, फिल्म टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में भी शामिल हो गई। इस फिल्म की कहानी ने सभी को हैरान कर दिया। यह फिल्म लोगों को इतनी पसंद आई कि इसे IMDb पर 7.1 की रेटिंग मिली है। दरअसल फिल्म की कहानी एक स्कूल और उसके पास के पुलिस स्टेशन के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में शाइन टॉम चाको ने मुख्य किरदार निभाया है। वह इस फिल्म में पुलिस अफसर के रोल में नजर आए। वह अपने काम के साथ ही स्कूल के बच्चों को पुलिस स्टेशन के अंदर ही ट्यूशन भी पढ़ाते हैं।

कहां देख सकते हैं इसे?

ऐसे में अगर आप सस्पेंस थ्रिलर फिल्में देखना पसंद करते हैं और आपको साउथ की फिल्में ज्यादा पसंद आती हैं तो यह फिल्म आपके लिए शानदार ऑप्शन हो सकती है। आप इस फिल्म को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। यह टॉप 10 में छोटे नंबर पर ट्रेंड कर रही है। इस मलयालम फिल्म को आप हिंदी भाषा में भी देख सकते हैं।

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी की बात की जाए तो इसमें एक भाई अपनी बहन को बस इस वजह से बहुत मारता है क्योंकि वह स्कूल में एक लड़के से उसे बात करते हुए देख लेता है। इस मामले की शिकायत पुलिस स्टेशन में भी की जाती है, हालांकि उसे पुलिस अफसर द्वारा समझाया जाता है। शुरुआत में इस मूवी की कहानी शायद आपको सरल लगे, लेकिन जैसे ही मूवी आगे बढ़ती है, आप इसका क्लाइमेक्स कभी भी नहीं भूलेंगे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews