हिलने वाला है OTT का सिस्टम, जबरदस्त कोर्टरूम ड्रामा लेकर आ रहीं सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही सिस्टम के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने वाली हैं। इस कोर्ट रूम ड्रामा का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है।
System

ओटीटी पर इन दिनों नई फिल्मों और वेब सीरीज अनाउंसमेंट किया जा रहा है। इसी बीच अमेजन प्राइम वीडियो ने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है। यह एक कोर्ट रूम थ्रिलर है, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

जो ट्रेलर सामने आया है वह काफी दमदार दिखाई दे रहा है। जा सकता है कि सोनाक्षी एक मजबूत वकील के किरदार को दर्शकों के सामने पेश करने वाली हैं। उनके इस किरदार को देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

सिस्टम हिलाने को तैयार सोनाक्षी

सोनाक्षी सिन्हा को आजकल बड़े पर्दे से ज्यादा ओटीटी पर काम करते हुए देखा जा रहा है। हाल ही में उनकी फिल्म सिस्टम का ट्रेलर रिलीज किया गया जो काफी इंटरेस्टिंग दिखाई दे रहा है। इस दमदार कोर्टरूम थ्रिलर में एक ऐसे सिस्टम को चुनौती दी जा रही है, जहां ताकत ही सच क्या है ये तय करती है।

कैसा है ट्रेलर

इस ट्रेलर की शुरुआत नेहा नाम की लड़की से होती है, जिसका किरदार सोनाक्षी सिन्हा निभा रही हैं, वह पेशे से वकील हैं और उसे अपने पिता से एक मुश्किल चुनौती मिलती है कि अगर उसे उनके फार्म का पार्टनर बनना है तो खुद को साबित करके दिखाना होगा। इस चुनौती को पूरा करने के लिए वह सारिका का साथ लेती है जो कोर्ट रूम में तेज तर्रार स्टेनोग्राफर है। हालांकि, उसके अपने छुपे हुए इरादे भी हैं।

कैसी है कहानी

फिल्म के ट्रेलर में जो कहानी दिखाई दे रही है। उसमें तेज रफ्तार कोर्ट रूम की लड़ाई और उलझे हुए रिश्ते देखने को मिल रहे हैं। जबरदस्त ड्रामा और असरदार डायलॉग ट्रेलर को मजबूत बना रहे हैं। इसके साथ यह सवाल भी उठ रहा है कि ऐसे सिस्टम में जहां ताकत सच पर भारी पड़ सकती है, क्या वहां न्याय मर गया है या फिर अभी भी लड़ने का मौका बचा है। इन सारे सवालों के जवाब सिस्टम में दिए गए हैं।

कब आएगी सिस्टम

अय्यर तिवारी के निर्देशन में बनाई गई इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के साथ ज्योतिका और आशुतोष गोवारिकर लीड रोल में हैं। आदिनाथ कोठारे, प्रीति अग्रवाल, गौरव पांडे, आश्रिया मिश्रा और सयानदीप सेनगुप्ता भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। अश्विनी अय्यर तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को हरमन बावेजा, पम्मी बावेजा और स्मिता बालिगा ने प्रोड्यूस किया है। इसे 22 मई को प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews