तापसी पन्नू ने लॉन्च किया अपना प्रोडक्शन हाउस ‘आउटसाइडर्स फिल्म्स’, नॉन फिल्मी बैकग्राउंड लोगों को देंगी बड़ा मौका

तापसी पन्नू ने लॉन्च किया अपना प्रोडक्शन हाउस ‘आउटसाइडर्स फिल्म्स’, नॉन फिल्मी बैकग्राउंड लोगों को देंगी बड़ा मौका

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड में पिछले कुछ वक्त में कई बड़ी एक्ट्रेस अपना प्रोडक्शन हाउस खोल चुकी हैं। अब तक बॉलीवुड में अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma),  दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और कंगना रनौत (Kangana Ranaut) सहित कई एक्ट्रेस के प्रोडक्शन हाउस हैं। वहीं अब इस लिस्ट में एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) का नाम भी शामिल हो गया है। उन्होंने भी ‘ऑउटसाइडर्स फिल्म्स’ (Outsiders Films) नाम से अपना प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया है। अपने इस बैनर के लिए उन्होंने प्रांजल खंढडिया से हाथ मिलाया है। इस बात की जानकारी तापसी ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को दी है।

— taapsee pannu (@taapsee) July 15, 2021

प्रोडक्शन हाउस के लिए एक्साइटेड हैं तापसी-

‘ऑउटसाइडर्स फिल्म्स’ को लेकर तापसी ने कहा कि वो अपने इस नए सफर को शुरू करने और सिनेमा के प्रति अपना प्यार जाहिर करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। वो हमेशा से ही अपना प्रोडक्शन हाउस स्थापित करना चाहती थी। उन्हें अपने 11 साल के करियर में इंडस्ट्री और फैंस से बहुत प्यार और सपोर्ट मिला है। उन्होंने कहा- ‘आउटसाइडर्स फिल्म्स’ के माध्यम से इंडस्ट्री का कर्ज चुकाना और उन प्रतिभाओं को सशक्त बनाना मेरा लक्ष्य है, जो कामयाबी की तलाश में हैं और मेरी ही तरह जिनका कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं है। प्रांजल और मैं साथ मिलकर कैमरे के आगे और पीछे से नई और जोशीली प्रतिभाओं के लिए मौके उपलब्ध कराने का इरादा रखते हैं।”

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews