Tabu की बहन जिनके गुस्सैल स्वभाव ने करियर को कर लिया बर्बाद, इस एक्टर को मार दिया था थप्पड़

गुस्सैल स्वभाव और चिड़चिड़े व्यवहार के कारण Tabu की बहन ने अपना करियर खराब कर लिया था। उन्होंने अपनी मां और बहन से झगड़े के दौरान खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की और फिल्म सेट पर एक्टर को थप्पड़ मार दिया था।
Tabu

Tabu Sister’s Farah Naaz Hashmi : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री तब्बू को हर कोई जानता है। अपने जमाने में उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उनकी बड़ी बहन फराह नाज हाशमी भी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय थीं। फराह को उनके समय की बेहद खूबसूरत और मासूम मुस्कान वाली अभिनेत्री के रूप में जाना जाता था। 90 के दशक में उन्हें ’90s ब्यूटी’ कहा जाता था।

फराह नाज ने तब्बू के करियर की शुरुआत से पहले ही बॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली थी। उन्होंने यश चोपड़ा की फिल्म ‘फासले’ से रोहन कपूर के साथ डेब्यू किया। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हुई, लेकिन फराह को इसके बाद भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स मिले।

फिल्म करियर

फिल्म करियर के दौरान उन्होंने ‘मरते दम तक’ ‘नसीब अपना अपना’ ‘लव 86’ ‘ईमानदार’ ‘घर-घर की कहानी’ ‘दिलजला’ ‘रखवाला’ ‘वीरू दादा’ ‘बाप नंबरी बेटा दस नंबरी’ और ‘बेगुनाह’ जैसी फिल्मों में काम किया। उनकी शानदार अदाकारी ने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई। हालांकि, फराह का स्वभाव काफी गुस्सैल और चिड़चिड़ा था, जो उनके करियर के बर्बादी का कारण बना। उन्होंने खुद यह स्वीकार किया है कि उनका गुस्सा कई बार उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर देता था।

गुस्से में काट ली थी नस

एक इंटरव्यू में फराह ने बताया कि उनकी बहन तब्बू और मां रिजवाना से उनका झगड़ा हुआ था। गुस्से में आकर उन्होंने अपनी कलाई पर ब्लेड से नस काट ली। फराह ने यह भी कहा, “मैं खुद को खत्म करने के लिए ऐसा नहीं करती थी, बल्कि मैं अपनी मां और बहन को परेशान करना चाहती थी। मुझे पता था कि वे मुझे मरने नहीं देंगे। मैं बस उन्हें यह दिखाना चाहती थी कि उन्होंने मुझे कितनी तक्लीफ पहुंचाई है।”

इस एक्टर को मार दिया था थप्पड़

फराह का गुस्सा फिल्म सेट पर भी साफ नजर आता था। फिल्म ‘कसम वर्दी की’ की शूटिंग के दौरान उन्होंने एक्टर चंकी पांडे को थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद उन्होंने चंकी को जान से मारने की धमकी भी दी। दरअसल, चंकी ने शूटिंग के दौरान उनसे मजाक किया था, जो फराह को नागवार गुजरा। इस घटना के बाद फिल्म इंडस्ट्री में फराह की करियर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा और उनके करियर को नुकसान पहुंचा। फराह नाज का फिल्मी सफर कई उतार-चढ़ाव से भरा रहा। उनकी कला और खूबसूरती के बावजूद उनका गुस्सैल स्वभाव उनके लिए बाधा बन गया।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews