जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे तमन्ना और विजय! फैमिली ने शुरू की प्लानिंग

Tamannaah and Vijay

Tamannaah and Vijay Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और एक्टर विजय वर्मा लंबे समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। पहले जहां इन दोनों की डेटिंग के चर्चे होते थे लेकिन अब इन्होंने अपने अंदाज से यह साफ कर दिया है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। अक्सर इन्हें किसी न किसी इवेंट में एक साथ देखा जाता है और हाल ही में यह बॉलीवुड की कई दिवाली पार्टी में एक साथ दिखाई दिए हैं। लगातार साथ दिखाई देने के बाद अब इनकी शादी को लेकर खबरें आना शुरू हो गई है। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि यह दोनों जल्द शादी करने जा रहे हैं।

जल्द शादी करेंगे तमन्ना और विजय

तमन्ना और विजय लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और एक के बाद एक अपनी डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहने के बाद अब यह फाइनली साथ दिखाई देते हैं। अब इन दोनों की शादी को लेकर जो अपडेट सामने आया है उसके मुताबिक यह दोनों और इनका परिवार शादी को लेकर काफी सीरियस है। तमन्ना की उम्र 30 साल से ऊपर हो चुकी है इसलिए अब परिवार शादी को लेकर दबाव भी बना रहा है। अब इन दोनों की शादी की खबर सामने आने के बाद फैंस काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।

दूसरी ओर इनकी शादी को लेकर एक कारण यह भी सामने आ रहा है की एक्ट्रेस ने अब तक किसी नए प्रोजेक्ट को साइन नहीं किया है। ‘भोले शंकर’ के बाद उन्हें किसी प्रोजेक्ट के बारे में चर्चा करते हुए नहीं देखा गया है जिसके बाद यह कहा जा रहा है कि वह अपनी शादी की प्लानिंग को लेकर सीरियस हैं और उसी पर फोकस करना चाहती हैं।

लस्ट सीरीज में आए थे नजर

तमन्ना और विजय वर्मा को अपने अफेयर की खबरों के बीच वेब सीरीज ‘लस्ट स्टोरीज’ में देखा गया था। सीरीज में दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को बहुत पसंद आई थी और इन्होंने जमकर बोल्ड सीन दिए थे। इन दोनों के सीन की काफी चर्चा भी हुई थी। अब जब यह दोनों कलाकार शादी के बंधन में बंधेंगे तो फैंस काफी खुश होने वाले हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews