इस दिन रिलीज होगा अक्षय कुमार की फिल्म Jolly LLB 3 का टीजर, सौरभ शुक्ला का मजाकिया अंदाज हुआ वायरल

अक्षय कुमार की फिल्म Jolly LLB 3 सितंबर के महीने में रिलीज की जाएगी। इससे पहले इसका टीजर डेट आउट हो चुका है। मूवी से जुड़ा एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लगातार कमेंट्स का सिलसिला जारी है।
Jolly LLB 3

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार हम सभी के फेवरेट हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों के बीच अलग ही पहचान बनाई है। उनकी टक्कर अभी के जेनरेशन वाले स्टार्स भी नहीं कर सकते हैं। इतनी उम्र होने के बाद भी वह एनर्जी बहुत कम ही लोगों में देखने को मिलती है। वह रोज सुबह 4:00 बजे उठकर अपनी डेली रूटीन को फॉलो करते हैं, इस कारण वह एकदम फिट एंड फाइन हैं। कॉमेडी से लेकर एक्शन, हॉरर, क्राइम से जुड़ी फिल्में कर चुके अभिनेता एक बार फिर मीडिया में चर्चा का विषय बन गए हैं। इससे पहले वह अपनी फिल्म हाउसफुल 5 को लेकर चारों ओर छाए हुए थे, वहीं अब वह जॉली एलएलबी 3 को लेकर लाइमलाइट में आ गए हैं।

बहुत ही जल्द उनकी फिल्म जॉली एलएलबी 3 का टीजर रिलीज किया जाएगा, जिसका आधिकारिक ऐलान हो चुका है। इससे फैंस काफी ज्यादा खुश हैं।

ये लोग आएंगे नजर

एक्टर की कॉमिक टाइमिंग को पसंद करने वाले फैंस फिल्म जॉली एलएलबी 3 का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जिसका एक पहला वीडियो सामने आ चुका है, जिसमें सौरभ शुक्ला मजाकिया अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार, सौरभ शुक्ला के अलावा अरशद वारसी, अमृता राव, हुमा कुरैशी और अनु कपूर नजर आएंगे, जिसका निर्देशन सुभाष कपूर कर रहे हैं, जिसकी कहानी भी इन्होंने खुद ही लिखी है।

इस दिन टीजर होगा आउट

बता दें कि इस फिल्म का टीजर 12 अगस्त 2025 को रिलीज किया जाएगा, वहीं फिल्म बड़े पर्दे पर 19 सितंबर को दस्तक देगी। बता दें कि इससे पहले दोनों पार्ट्स में अरशद और अक्षय कुमार ने अपने किरदार से करोड़ों लोगों का दिल जीता है। कहानी में कॉमेडी से लेकर हर तरह से फैंस खुश हुए थे। स्टोरी इतनी दमदार थी कि मूवी ने छप्पर फाड़ कमाई की थी। आज भी इसके कुछ डायलॉग सोशल मीडिया पर मीम बनाने में इस्तेमाल किए जाते हैं।

देखें वीडियो

दरअसल, ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सौरभ शुक्ला कहते हैं “डैशिंग तो मैं हमेशा से ही रहा हूं। लाइफ वास बाद का रोजेस, फिर आया जगदीश त्यागी जॉली वन। बात पर गुस्सा आता था उसको और अंग्रेजी बिल्कुल भी नहीं आती थी। आगे उन्होंने कहा कि मरने की कगार पर था मैं, फिर आया जगदीश्वर मिश्रा जॉली 2। ईमान की छोड़ो, बेच खाने के मामले में किडनी से कम बात नहीं करता था। मेरी वाइफ को हार्ट अटैक दे गया। मानता हूं कि कोर्ट में बैलेंस बनाकर रखना मेरा काम है, लेकिन मैं मेरे संतुलन का क्या करूं, मैं पागल हो रहा हूं।”

इस मजेदार वीडियो के साथ ही एक्टर ने अपने फ्रेंड्स को यह बताया कि बहुत ही जल्द यानी 12 अगस्त को जॉली एलएलबी 3 का टीजर रिलीज होगा।

फैंस एक्साइटेड

इस फिल्म में सभी की भूमिका इस बार अहम रहेगी। पिछले दोनों पार्ट के मुकाबले इस बार कहानी भी काफी ज्यादा अलग होने वाली है। दोनों ही पार्ट के अभिनेताओं को साथ लेकर आना और एक नई स्टोरी फ्रेम करना बहुत ही मुश्किल है, लेकिन फैंस अब इन सभी को एक साथ देखने के लिए बहुत ही ज्यादा एक्साइटेड हैं। फिल्म रिलीज होने के बाद यह बड़े पर्दे पर कितना धमाल मचाती है, यह तो बाद में ही पता चलेगा। फिलहाल, फैंस इसके टीजर आउट होने का इंतजार कर रहे हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews