जल्द रिलीज होगा ‘फाइटर’ का टीजर, प्रमोशन के लिए मेकर्स की धांसू प्लानिंग

Fighter teaser

Fighter: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन लंबे समय से अपनी आने वाली फिल्म ‘फाइटर’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म का जब से अनाउंसमेंट हुआ है तब से अब तक इसे लेकर कई तरह की जानकारी सामने आ चुकी है। इसे सिनेमाघर में 25 जनवरी 2024 को रिलीज किया जाने वाला है। फिल्म से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक इसमें रियल एक्शन सीन दिखाए जाने वाले हैं। फैंस रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इसी बीच एक बड़ी अपडेट सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स में फाइटर की टीजर डेट को लेकर नई जानकारी दी गई है।

फाइटर का धांसू प्रमोशन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋतिक रोशन की फिल्म ‘फाइटर’ का टीजर जल्दी दर्शकों के लिए पेश किया जाएगा। इसके लिए दिसंबर के पहले सप्ताह का चयन किया गया है। टीजर रिलीज के साथ प्रमोशन शुरू हो जाएगा जो लगभग 50 दिन तक चलने वाला है। जानकारी के मुताबिक फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद लोगों के सामने खास झलक पेश करना चाहते हैं जिसके लिए तैयारी की जा रही है।

मेकर्स ने फिल्म की प्रमोशन को लेकर खास प्लानिंग की है। जिसके बाद थोड़े-थोड़े दिनों में अलग-अलग कंटेंट के जरिए लोगों के सामने फिल्म की झलकियां पेश की जाती रहेगी। यह भी बताया जा रहा है की फिल्म का प्रमोशन इसके म्यूजिक एल्बम के इर्द-गिर्द किया जाएगा। दिसंबर और जनवरी में फेस्टिव सीजन के बीच गानों को रिलीज करने की प्लानिंग की जा रही है।

पहली एरियल एक्शन फिल्म

बता दें कि हमने अब तक जितने भी आसमान में फिल्माए जाने वाले सीन देखे हैं। उन सभी में वीएफएक्स का सहारा लिया जाता है। लेकिन फिल्म ‘फाइटर’ में यह सारे सीन रियल होने वाले हैं और यह भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म होगी। भारत आनंद के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ अक्षय ओबेरॉय और करण सिंह ग्रोवर जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews