प्राइम वीडियो की हॉरर सीरीज ‘द विलेज’ का टीजर हुआ आउट, इस दिन होगी रिलीज

प्राइम वीडियो की हॉरर सीरीज ‘द विलेज’ का टीजर हुआ आउट, इस दिन होगी रिलीज

The Village Release Date : इन दिनों लोग प्राइम वीडियो की ओर ज्यादा भाग रहे हैं। इसी बीच प्राइम वीडियो ने तमिल हॉरर वेब सीरीज को लेकर बड़ी घोषणा की है। जिसका इंतजार दर्शक काफी लंबे समय से कर रहे थे। दरअसल, ‘द विलेज’ का टीजर और रिलीज डेट आज अनाउंस कर दिया गया है, जिसे मिलिंद राऊ द्वारा निर्देशित किया गया है जबकि इसके निर्माता बीएस राधाकृष्णन हैं जो कि साउथ इंडस्ट्री के बड़े जाने-माने नामों में शामिल हैं।

ये एक्टर्स आएंगे नजर

बता दें कि ‘द विलेज’ सीरीज में दिव्या पिल्लाई, आझिया, आडुकलम नरेन, जॉर्ज मैरीन, पूजा रामचंद्रन, जॉन कोककेन, वी जयप्रकाश, अजुर्न चिदंबरम, मुथुकुमार के, कलाईरानी एसएस और थलाइवासल विजय है जो कि अपनी अनोखी कला से लोगों का मनोरंजन करेंगे। बता दें कि कहानी कुछ ऐसी है कि एक व्यक्ति अपने परिवार को बचाने के मिशन पर निकला है। इसी पर पूरी सीरीज बनी हैं। यह सीरीज 24 नवम्बर को रिलीज की जाएगी जो कि तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, हिंदी और अंग्रेजी भाषा में स्ट्रीम की जाएगी।
सीरीज को लेकर प्राइम वीडियो की ओरिजिनल्स हेड अपर्णा पुरोहित ने बताया कि फैंस को हॉरर फिल्में पसंद आती है। बता दें कि इससे पहले प्राइम वीडियो पर अधूरा रिलीज हुई थी, जिसमें रसिका दुग्गल, जोया मोरानी, इश्वाक सिंह समेत अन्य लोगों ने बेहतरीन एक्टिंग की थी। अब देखना यह है कि ये फैंस के बीच कितना धमाल मचाता है।
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews