थलापति विजय की फिल्म जन नायकन का टीजर हुआ रिलीज, दिखा अभिनेता का दमदार लुक

आज एक्टर थलापति अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर उनके फैंस लगातार उन्हें बधाई भी दे रहे हैं। इस खास मौके पर उन्होंने अपनी फिल्म का टीजर रिलीज किया है।
Thalapathy Vijay

तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलापति विजय पिछले कई सालों से राज कर रहे हैं। फैंस उनके इस कदर दीवाने हैं कि उनकी फिल्में आते ही थिएटर खचाखच भर जाती हैं। उनकी फिल्में बड़े पर्दे पर हमेशा धमाल मचाती रहती हैं। इसी बीच उनकी अपकमिंग द फर्स्ट रोर जननायक का टीजर रिलीज हो चुका है।

बता दें कि आज एक्टर थलापति अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर उनके फैंस लगातार उन्हें बधाई भी दे रहे हैं। इस खास मौके पर उन्होंने अपनी फिल्म का टीजर रिलीज किया है।

देखें टीजर

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह फिल्म अगले साल रिलीज हो सकती है, जिसका ऐलान साल 2024 में हुआ था। फिल्म से जुड़े कई पोस्टर्स भी सामने आए थे, जिसमें अभिनेता का दमदार लुक देखने को मिला था। वहीं, टीजर को देखते ही दर्शकों में अलग ही तरह का एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में एक्टर पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। बता दें कि यह टीजर 1 मिनट 5 सेकंड का है, जिसकी शुरुआत थलापति के दमदार एक्शन से होती है।

ये एक्टर्स आएंगे नजर

कहानी की बात करें तो यह सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे के इर्द-गिर्द होगी, क्योंकि टीजर की शुरुआत में लिखा है, “सच्चा नेता सत्ता के लिए नहीं, बल्कि जनता के लिए उठता है।” टीजर रिलीज होते ही इसे 3 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस फिल्म में थलापति विजय के अलावा पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममता बैजू, गौतम वासुदेव, प्रकाश राज, प्रियामणि और नारायण जैसे सेलिब्रिटीज नजर आएंगे। सभी मिलकर इस दमदार संग के जरिए फैंस के दिलों में एक अलग जगह बनाने को तैयार हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews